scorecardresearch
 
सुस्त शुरुआत के बाद शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 75 अंक चढ़ा

भारतीय शेयर बाजार ने हफ्ते के पहले दिन सोमवार के कारोबार में सुस्त शुरुआत की है. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स फिलहाल 78 अंकों या 0.30 फीसदी की तेजी के साथ 26,206 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 9 अंकों या 0.12 फीसदी की तेजी के साथ 7,952 पर कारोबार कर रहे हैं.

Advertisement
X
बंबई स्टॉक एक्सचेंज

का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 14.33 अंकों की तेजी के साथ 26,142.53 पर खुला. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 7 अंकों की गिरावट के साथ 7,936.25 पर खुला.

पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था. सत्र के अंत में 170 अंकों की बढ़त के साथ 26,128 पर और निफ्टी 59 अंकों की बढ़त के साथ 7,943 पर बंद हुए थे.

Advertisement
Advertisement