scorecardresearch
 
सेंसेक्स ने लगाई 154 अंकों की छलांग, निफ्टी भी मजबूत

भारतीय शेयर बाजार ने हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को तेजी के साथ शुरुआत की. यह तेजी दोपहर के कारोबार में और बढ़ती दिखाई दे रही है. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स फिलहाल 154 अंकों या 0.59 फीसदी की तेजी के साथ 26.112 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 48 अंकों या 0.61 फीसदी की तेजी के साथ 7,931 पर कारोबार कर रहे हैं.

Advertisement
X
शेयर बाजार के कारोबार में तेजी

का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 144.57 अंकों की तेजी के साथ 26,003.20 पर खुला. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 26.80 अंकों की बढ़त के साथ 7,910.60 पर खुला.

गुरुवार के सत्र में भारतीय शेयर बाजार में मजबूती देखने को मिली. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स कारोबारी सत्र के अंत 25,959 पर और निफ्टी 52 अंकों की उछाल के साथ 7,884 पर बंद हुए थे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement