scorecardresearch
 

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद कराची स्टॉक एक्सचेंज में हड़कंप, BSE भी 555 अंक लुढ़का

पाकिस्तान के ऊपर भारत के सर्जिकल स्ट्राइक की खबरों के बाद सेंसेक्स 555 प्वाइंट्स नीचे गिर गया.

Advertisement
X
शेयर बाजार
शेयर बाजार

पाकिस्तान के ऊपर भारत के सर्जिकल स्ट्राइक की खबरों के बाद सेंसेक्स 555 प्वाइंट्स नीचे गिर गया. वहीं, निफ्टी में 170 प्वाइंट की गिरावट दर्ज की गई. पाकिस्तान से भी शेयर मार्केट गिरने की खबरें आ रही हैं. कराची स्टॉक एक्सचेंप में 500 अंकों की गिरावट दर्ज हुई है.

इससे पहले, शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गुरुवार को मजबूती का रुख देखने को मिल रहा था. सेंसेक्स सुबह 9.32 बजे 144.04 अंकों की मजबूती के साथ 28,436.85 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 44.10 अंकों की बढ़त के साथ 8,789.25 पर कारोबार करते देखे गए.

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 130.33 अंकों की बढ़त के साथ 28,423.14 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 47.55 अंकों की बढ़त के साथ 8,792.70 पर खुला.

Advertisement

वहीं शुरुआती कारोबार में रुपये की कीमत में मामूली गिरावट का रुख देखने को मिला. रुपया 0.03 अंकों की गिरावट के साथ 66.46 रुपये प्रति डॉलर पर कारोबार कर रह रहा है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement