scorecardresearch
 

SBI ने दिलाया याद, 31 मार्च के बाद नहीं चलेंगे इन बैंकों के चेक

भारतीय स्टेट बैंक ने एक बार फिर अपने एसोसिएट बैंकों के ग्राहकों को याद दिलाया है कि उन्हें इन बैंको की चेक बुक 31 मार्च  से बदल लेनी चाहिए.

Advertisement
X
भारतीय स्टेट बैंक
भारतीय स्टेट बैंक

भारतीय स्टेट बैंक ने एक बार फिर अपने एसोसिएट बैंकों के ग्राहकों को याद दिलाया है कि उन्हें इन बैंको की चेक बुक 31 मार्च  से तक बदल लेनी चाहिए. एसबीआई ने कहा है कि एसोसिएट बैंकों के सभी ग्राहकों को चाहिए कि वह नई चेकबुक हासिल कर लें.

दरअसल पिछले साल 5 एसोसिएट बैंकों का एसबीआई में विलय किया गया है. अप्रैल, 2017 में स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर (SBBJ), (SBH), स्टेट बैंक ऑफ मैसूर (SBM), स्टेट बैंक ऑफ पटियाला (SBP), स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर (SBT) और भारतीय महिला बैंक का एसबीआई में विलय कर दिया गया है.

अगर आपका खाता इन बैंकों में है, तो आपको 31 मार्च  तक एसबीआई की नई चेकबुक लेना जरूरी है.  इस काम की तारीख बैंक तीन बार बढ़ा चुका है.

सबसे पहले ने 30 सितंबर तक का समय दिया था. इसके बाद इस समय सीमा को बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दिया गया था. हालांकि ग्राहकों की परेशानी को देखते हुए इसे 31 मार्च कर दिया गया था.

Advertisement

अब अगर आप 31 मार्च के बाद भी नई चे‍कबुक नहीं लेते हैं, तो आपके लिए करना मुश्क‍िल हो जाएगा. इससे आपके बैंक से जुड़े काम निपटाने में दिक्कतें पेश आ सकती हैं.

Advertisement
Advertisement