scorecardresearch
 
जुलाई, अगस्त के लिये जीएसटी रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख बढ़ी

कंपनियों के पास जीएसटी रिटर्न भरने के लिये अब और समय होगा. सरकार ने जुलाई और अगस्त के लिये बिक्री और खरीद आंकड़े फाइल करने के साथ-साथ कर के भुगतान के लिये अंतिम तारीख बढ़ा दी. अब जुलाई के लिये बिक्री रिटर्न या जीएसटीआर-1, 10 सितंबर तक भरा जा सकेगा. पहले यह समयसीमा पांच सितंबर थी. वहीं खरीद रिटर्न या जीएसटीआर-2 को 25 सितंबर तक भरा जा सकेगा. पहले यह सीमा 10 सितंबर थी.

Advertisement
X
जीएसटी रिटर्न भरने के लिये अब और समय होगा

जीएसटीआर-1 और जीएसटीआर-2 का मिलान जीएसटीआर-3 के साथ 30 सितंबर तक भरना होगा. पहले इसके लिये अंतिम तारीख 15 सितंबर थी. सरकार ने ट्विटर के जरिये दी जानकारी में कहा, जीएसटी क्रियान्वयन समिति जीआईसी ने जीएसटीआर-1, जीएसटी-2 और जीएसटीआर-3 भरने की तारीख बढ़ाकर क्रमश: 10, 25, और 30 सितंबर 2017 कर दी है.

अगस्त के संदर्भ में जीएसटीआर-1, जीएसटीआर-2 और जीएसटीआर-3 भरने की समयसीमा बढ़ाकर क्रमश: पांच अक्तूबर, 10 अक्तूबर और 15 अक्तूबर कर दी गयी है. पहले यह समयसीमा क्रमश: 20 सितंबर, 25 सितंबर और 30 सितंबर थी.

Advertisement

उद्योग कई इनवायस अपलोड करने के मद्देनजर अंतिम जीएसटी रिटर्न भरने की समयसीमा बढ़ाने की मांग कर रहा था. सरकार जल्दी ही रिटर्न फाइल करने के लिये अधिसूचना जारी करेगी. फार्म जीएसटीआर-3बी में भरे गये जुलाई के शुरूआती रिटर्न के तहत 92,283 करोड़ रुपये संग्रह किये गये. यह राशि कुल करदाताओं के 64.42 प्रतिशत से ही प्राप्त हुई है. जुलाई में पंजीकृत कुल 59.97 लाख कंपनियों में से 38.38 लाख करदाताओं ने जीएसटी रिटर्न फाइल किया. यह कुल संख्या का 64.42 प्रतिशत है.

Advertisement
Advertisement