scorecardresearch
 

आइडिया की 2जी और 3जी सर्विसेज हुई सस्‍ती

मोबाइल ब्रॉडबैंड उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से दूरसंचार कंपनी आइडिया ने 15 नवंबर के बाद छह महीने के लिये अपनी 2जी सेवा शुल्क में 90 फीसदी तक और 3जी सेवा में 33 फीसदी तक कटौती की है.

Advertisement
X

मोबाइल ब्रॉडबैंड उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से दूरसंचार कंपनी आइडिया ने 15 नवंबर के बाद छह महीने के लिये अपनी 2जी सेवा शुल्क में 90 फीसदी तक और 3जी सेवा में 33 फीसदी तक कटौती की है. कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि घटी दरों की यह योजना कंपनी के प्री-पेड और पोस्ट-पेड दोनों तरह के ग्राहकों पर लागू होगी.

कंपनी ने कहा है कि यह सेवा कंपनी के सभी 10 सर्किलों में मिलेगी. उपभोक्ता दो पैसे प्रति 10 केबी की दर से 2जी और 3जी सेवा का लाभ ले सकते हैं. कंपनी की विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘आइडिया नेटवर्क के 3.30 करोड़ मौजूदा और नये ग्राहक अब 2जी और 3जी प्रीपेड और पोस्टपेड हैंडसेट पर घटी दरों का लाभ उठा सकते हैं.

यह पेशकश 15 नवंबर 2013 से प्रभावी होकर 6 महीने के लिये उपलब्ध होगी.’ वोडाफोन इससे पहले देशभर में अपने शुल्क दरों में 80 प्रतिशत तक कमी ला चुकी है जबकि भारती एयरटेल ने जून में पंजाब और हरियाणा में दरों में 90 प्रतिशत तक कटौती की है.

Advertisement
Advertisement