scorecardresearch
 

घर खरीदने वालों का बदला मूड! बेंगलुरु-चेन्नई में मांग बढ़ी, NCR में गिरी

NCR के भीतर फरीदाबाद में कीमतों की बढ़ोतरी सबसे ज्यादा 15% रही. नोएडा में 11% और गुरुग्राम में 8% की बढ़ोतरी दर्ज हुई.    

Advertisement
X
घर खरीदने वालों का बदला मूड! (Photo-ITG)
घर खरीदने वालों का बदला मूड! (Photo-ITG)

NoBroker की जुलाई-सितंबर तिमाही की रिपोर्ट के मुताबिक टॉप-6 मेट्रो शहरों में हाउसिंग डिमांड 7% बढ़ी. नए रेजिडेंशियल लॉन्च 32% बढ़कर 69,718 यूनिट हो गए. बेंगलुरु और चेन्नई में डिमांड सबसे मजबूत रही, जबकि महंगे NCR में खरीदारों की डिमांड कमजोर पड़ी.

जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में देश के रेजिडेंशियल रियल एस्टेट मार्केट में गतिविधि बढ़ी है. NoBroker की रिपोर्ट के मुताबिक छह बड़े मेट्रो शहरों में हाउसिंग डिमांड सालाना आधार पर 7% बढ़ी. ये 2026 में अब तक की सबसे मजबूत डिमांड ग्रोथ है. अप्रैल-जून में डिमांड ग्रोथ 3% थी. इसी दौरान नए रेजिडेंशियल लॉन्च 32% बढ़कर 69,718 यूनिट हो गए, जबकि जुलाई-सितंबर 2025 में 52,842 यूनिट लॉन्च हुई थीं. हालांकि अप्रैल-जून 2026 के 79,361 यूनिट के मुकाबले जुलाई-सितंबर में नए लॉन्च कम रहे.     

बेंगलुरु-चेन्नई में सबसे मजबूत डिमांड

हाउसिंग डिमांड के मामले में बेंगलुरु सबसे आगे रहा. यहां डिमांड 14% बढ़ी. इसके बाद चेन्नई में 13% की बढ़ोतरी दर्ज हुई. रिपोर्ट के मुताबिक दोनों शहरों में टेक्नोलॉजी और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर यानी GCC में हायरिंग ने रेजिडेंशियल मार्केट को सपोर्ट किया. MMR में डिमांड 6% और हैदराबाद में 4% बढ़ी. पुणे में डिमांड लगभग स्थिर रही और 1% की मामूली गिरावट आई. इसके उलट NCR कमजोर रहा. गुरुग्राम में हाउसिंग डिमांड 8%, नोएडा में 9% और Rest of NCR में 5% घटी. रिपोर्ट के मुताबिक ऊंची कीमतों ने NCR में अफोर्डेबिलिटी पर दबाव डाला है.     

Advertisement

यह भी पढ़ें: Repo Rate बढ़ा, क्या बढ़ेगी आपकी होम लोन की EMI, रियल एस्टेट पर क्या असर

नए घरों की सप्लाई में महाराष्ट्र सबसे आगे

नई सप्लाई के मामले में MMR सबसे आगे रहा. यहां 20,762 यूनिट लॉन्च हुईं, जो जुलाई-सितंबर 2025 के मुकाबले 198% ज्यादा हैं. हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक ये बड़ी बढ़ोतरी मुख्य तौर पर पिछले साल के कमजोर बेस और फेस्टिव सीजन से पहले प्रोजेक्ट रजिस्ट्रेशन की वजह से है. जुलाई-सितंबर 2024 में भी MMR में 20,937 यूनिट लॉन्च हुई थीं. पुणे में नए लॉन्च सबसे तेजी से बढ़े. यहां 16,192 यूनिट लॉन्च हुईं, जो सालाना आधार पर 643% ज्यादा हैं. रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई-सितंबर 2025 कमजोर तिमाही थी और महाराष्ट्र में फेस्टिव सीजन से पहले प्रोजेक्ट रजिस्ट्रेशन बढ़ने से भी इस तिमाही में लॉन्च बढ़े. चेन्नई में 6,763 यूनिट लॉन्च हुईं, जो 59% ज्यादा हैं. वहीं बेंगलुरु में 15,180 यूनिट लॉन्च हुईं, जो 12% कम हैं. NCR में 7,177 यूनिट लॉन्च हुईं और हैदराबाद में 3,644 यूनिट. इन दोनों बाजारों में सालाना आधार पर लॉन्च 23% और 72% घट गए हैं.

NCR में नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद आगे
 
NCR में नए लॉन्च की तस्वीर भी बदली है. जुलाई-सितंबर में नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद, तीनों ने गुरुग्राम से ज्यादा यूनिट लॉन्च कीं. रिपोर्ट के मुताबिक इन बाजारों में एंट्री प्राइस अपेक्षाकृत कम होने से इनकी गतिविधि ज्यादा रही.     

Advertisement

घरों की कीमतें भी बढ़ीं

जुलाई-सितंबर में सभी 6 बाजारों में घरों की कीमतें बढ़ीं, हालांकि अप्रैल-जून के मुकाबले बढ़ोतरी की रफ्तार कम रही. बेंगलुरु में कीमतें 14.5% बढ़कर औसतन 11,293 प्रति वर्ग फीट पर पहुंच गईं. NCR में कीमतें 10.6% बढ़कर 12,311 प्रति वर्ग फुट रहीं. चेन्नई में कीमतें 10.2%, MMR में 8.9%, पुणे में 7.7% और हैदराबाद में 5.6% बढ़ीं. 

अक्टूबर-दिसंबर में क्या रहेंगे संकेत?

NoBroker के मुताबिक फेस्टिव सीजन के दौरान पुणे और MMR नए लॉन्च के लिहाज से एक्टिव रह सकते हैं. बेंगलुरु में डिमांड 14% बढ़ने और लॉन्च 12% घटने से सप्लाई पर दबाव बना रह सकता है, जिससे कीमतों को सपोर्ट मिल सकता है. हैदराबाद में डेवलपर्स मौजूदा बड़े प्रोजेक्ट्स को पूरा करने और बेचने पर फोकस कर सकते हैं. वहीं NCR में नए लॉन्च को लेकर ज्यादा सावधानी रहने की संभावना है. रिपोर्ट के मुताबिक नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद जैसे अपेक्षाकृत अफोर्डेबल बाजारों में लॉन्च गतिविधि गुरुग्राम से ज्यादा बनी हुई है.

यह भी पढ़ें: यूपी में रियल एस्टेट को बड़ा बूस्ट... 5 जिलों में 11 प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, 2086 करोड़ का निवेश

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement