scorecardresearch
 

विदेशी हसीना संग दूसरी शादी करेंगे तेज प्रताप यादव, बनाएंगे बिहार की बहू? रोमांटिक हुए लालू यादव के 'लाल'

लालू प्रसाद यादव के 'लाल' तेज प्रताप यादव की राइज एंड फॉल शो में विदेशी हसीना इरीना संग खास केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. दोनों शो में अक्सर एक दूसरे संग फ्लर्ट करते हुए दिखाई देते हैं.

Advertisement
X
तेज प्रताप यादव का दिखा रोमांटिक अंदाज (Photo: Screengrab)
तेज प्रताप यादव का दिखा रोमांटिक अंदाज (Photo: Screengrab)

तेज प्रताप यादव रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में दर्शकों को अपने खास अंदाज से खूब एंटरटेन कर रहे हैं. तेज प्रताप का मस्तीभरा अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है. शो में तेजू भैया की विदेशी हसीना इरीना रुदकोवा संग रोमांटिक केमिस्ट्री सुर्खियों में है. 

लालू प्रसाद यादव के 'लाल' तेज प्रताप विदेशी हसीना इरीना पर दिल हारते हुए दिखाई दे रहे हैं. दोनों अक्सर एक दूसरे संग फ्लर्ट करते हुए दिखाई देते हैं. अब शो में तेज प्रताप शरमाते हुए इरीना से शादी की बात करते हुए नजर आए. 

इरीना संग तेज प्रताप का फ्लर्ट

शो का एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में तेज प्रताप ने इरीना से पूछा- शादी करोगी न तुम? इसपर उन्होंने जवाब दिया-प्यार कर सकते हैं, तो करेंगे शादी. 

इरीना भी मस्तीभरे अंदाज में तेज प्रताप के साथ फ्लर्ट करती हुई दिखाई दीं. ऐसे में तेज प्रताप ने इरीना संग प्रैंक किया कि वो शो छोड़कर जा रहे हैं. तेज प्रताप ने इरीना का हाथ थामकर कहा- मैं शो से चला जाऊंगा, तो क्या करोगी तुम? इरीना ने प्यार से जवाब दिया- तो मर जाऊंगी. फिर दोनों एक दूसरे को गले लगाते हुए नजर आए. 

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Harsh Verma (@ad.edits9)

 

इरीना संग हुई बातचीत के बारे में तेज प्रताप बाद में स्वरा भास्कर और गौतम गुलाटी को भी बताते नजर आए. तेज प्रताप ने स्वरा से कहा- इरीना कह रही है कि अगर आप शो से जाओगे तो मैं मर जाऊंगी. ये सुनकर स्वरा भास्कर शॉक्ड रह जाती हैं. 

तेज प्रताप ने इरीना संग किया डांस

इससे पहले शो में हुई बॉलीवुड थीम पार्टी में तेज प्रताप यादव, इरीना को बांहों में लेकर रोमांटिक डांस करते हुए दिखे थे. दोनों की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है. 

 

तेज प्रताप यादव की निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी पहली शादी टूट चुकी है. साल 2018 में उन्होंने पूर्व सीएम दारोगा प्रसाद राय की पोती ऐश्वर्या राय संग ग्रैंड वेडिंग की थी. लेकिन फिर उनके बीच दूरियां आ गईं. दोनों का कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement