फरीदाबाद
फरीदाबाद (Faridabad) जिला भारत के हरियाणा राज्य के 22 जिलों में से एक है (Districts of Haryana). फरीदाबाद शहर जिला मुख्यालय है (Faridabad District Headquarter). दिल्ली-मथुरा-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग 44 (Grand Trunk Road) जिले के केंद्र से होकर गुजरता है. हरियाणा सरकार ने एक नया फरीदाबाद डिवीजन बनाया है जो फरीदाबाद, नूंह और पलवल जिलों को कवर करेगा. 2011 तक यह गुरुग्राम जिले के बाद हरियाणा का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला जिला था (New Faridabad Division).
2011 की जनगणना के अनुसार फरीदाबाद जिले का क्षेत्रफल 741.2 वर्गकिमी है (Faridabad Area). इस जिले की जनसंख्या 1,809,733 है (Faridabad Population). जिले का जनसंख्या घनत्व 2,442 व्यक्ति प्रति वर्गकिमी है (Faridabad Density). फरीदाबाद में प्रत्येक 1000 पुरुषों पर 873 महिलाओं का लिंगानुपात है (Faridabad Sex Ratio) और साक्षरता दर 83% है (Faridabad Literacy). जिले की 93.29% आबादी हिंदी, विशेष रूप से ब्रजभाषा और हरियाणवी भाषा बोलती है (Faridabad Languages).
इस जिले में 6 हरियाणा विधानसभा क्षेत्र स्थित हैं: पृथला, फरीदाबाद एनआईटी, बड़खल, बल्लभगढ़, फरीदाबाद और तिगांव. ये सभी 6 फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा हैं (Faridabad Constituencies).
फरीदाबाद पूर्व में हरियाणा का प्रमुख औद्योगिक शहर है. दिल्ली-मथुरा रोड पर स्थित होने के कारण उद्योग स्थापित करने के लिए एक लोकप्रिय विकल्प भी है. यह शहर कृषि क्षेत्र में मेंहदी उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है. शहर में बनने वाले अन्य उत्पादनों में ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल, स्विच गियर, रेफ्रिजरेटर, जूते और टायर शामिल हैं (Faridabad Economy).
Faridabad Police Encounter: फरीदाबाद में मुठभेड़ के बाद मध्य प्रदेश का अंतर-राज्यीय 'गुलेल' गिरोह गिरफ्तार. 2 बदमाशों के पैर में लगी गोली, 15 हजार का इनामी भी दबोचा गया. गुलेल से कंचे फेंककर करते थे बंद घरों की रेकी. पढ़ें पूरी खबर.
फरीदाबाद की टीटू कॉलोनी में 10वीं कक्षा के छात्र अर्जुन का शव उसकी सहपाठी के घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला. किशोर की मौत के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. गुस्साई भीड़ ने पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम से मारपीट की. शव लेने पहुंची एंबुलेंस में भी तोड़फोड़ की गई. घटना में कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है.
हरियाणा के फरीदाबाद से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां इंडिया गठबंधन के एक विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता आपस में ही भिड़ गए. देखते ही देखते विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि मामला एक-दूसरे को थप्पड़ मारने तक पहुंच गया. जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद में दो कांग्रेस महिला नेताओं के बीच यह मारपीट उस समय शुरू हुई जब प्रदर्शन के दौरान आगे खड़े होने और आगे निकलने को लेकर होड़ मच गई.
फरीदाबाद में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस की दो महिला नेताओं पराग शर्मा और गजना लांबा के बीच हाथापाई हुई. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दोनों एक-दूसरे को थप्पड़ मारती दिख रही हैं.
फरीदाबाद के सिरोही में 19 वर्षीय राजकुमार की मौत के मामले में पुलिस ने उसके दोस्त मुफीद उर्फ मन्नू को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, रील बनाते समय मोबाइल फोन टूटने पर दोनों में विवाद हुआ था. आरोप है कि इसी दौरान मुफीद ने राजकुमार को पहाड़ से धक्का दे दिया. बाद में झील में डूबने की झूठी कहानी बताकर परिजनों को गुमराह किया.
फरीदाबाद में अडानी गैस बिल भुगतान के नाम पर एपीके फाइल भेजकर साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा हुआ है. पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत दो आरोपियों को पकड़ा है. जांच में करीब 20 हजार अडानी गैस और 1 हजार यूको बैंक ग्राहकों का डेटा मिला है. गैंग ने 116 लोगों को एपीके भेजी थी और एक बुजुर्ग से 5.12 लाख रुपये ठगे.
NCR के भीतर फरीदाबाद में कीमतों की बढ़ोतरी सबसे ज्यादा 15% रही. नोएडा में 11% और गुरुग्राम में 8% की बढ़ोतरी दर्ज हुई.
फरीदाबाद में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप और उसके दोस्त के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का मामला सामने आया है. घटना 24 अगस्त की बताई जा रही है, जबकि पुलिस को शिकायत एक दिन पहले मिली. पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कुणाल, यश और दीपक को गिरफ्तार किया है. चौथा आरोपी प्रिंस फरार है.
हरियाणा के फरीदाबाद में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप और उसके दोस्त से अप्राकृतिक यौनाचार का आरोप लगा है. पुलिस के मुताबिक, चारों आरोपियों ने दोनों को चाकू की नोक पर बंधक बनाया था. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि चौथा आरोपी फरार है. वीडियो में जानें मामला.
फरीदाबाद में बीजेपी विधायक की फर्जी मुहर, लेटरहेड और डिजिटल सिग्नेचर तैयार कर फर्जीवाड़ा करने वाले कॉमन सर्विस सेंटर ऑपरेटर को गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि आरोपी 100 से अधिक लोगों से पैसे लेकर फर्जी वेरिफिकेशन कर चुका है.
हरियाणा के फरीदाबाद जिले से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक खुले पड़े 80 फीट गहरे बोरवेल में गिरने से एक मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई है. इस हादसे की खबर मिलते ही प्रशासनिक अमला और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे. बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए करीब 10 घंटे तक एक बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. रेस्क्यू टीम ने लगातार कड़ी मशक्कत की और आखिरकार 10 घंटे के लंबे इंतजार के बाद बच्ची के शव को बाहर निकाला जा सका. बच्ची को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया.
फरीदाबाद के सीही गांव में 80 फीट गहरे बोरवेल में गिरी ढाई साल की बच्ची को करीब 10 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बाहर निकाला गया. बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
हरियाणा के फरीदाबाद के सीही गांव में ढाई साल की बच्ची 80 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई. जानकारी के मुताबिक, बच्ची करीब 5.30 बजे बोरवेल में गिरी थी.
फरीदाबाद के आदर्श नगर में मामूली कहासुनी के बाद 30-40 युवकों की भीड़ जुट गई. आरोप है कि भीड़ ने एक वर्कशॉप के बंद शटर पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किया. पुलिस के पहुंचने पर भी गाड़ी को निशाना बनाया गया. पूरी घटना CCTV में रिकॉर्ड हुई है. फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है.
फरीदाबाद के हिट एंड रन मामले में लक्ष्मी नारायण झावर के बेटे अमित झावर ने कहा कि उन्होंने खुद सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दी और जांच पर सवाल उठाए. परिवार चालक की पहचान, कार में मौजूद लोगों, फोन या नशे की जांच और धाराओं पर जवाब चाहता है, जबकि एसएचओ के मुताबिक आरोपी गिरफ्तार होकर जमानत पा चुका है.
फरीदाबाद में एक युवक को कथित तौर पर बंदूक दिखाकर अगवा करने के बाद सात दिन तक बंधक रखा गया. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने परिवार से 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी और पीड़ित के साथ मारपीट की. मौका मिलते ही युवक ने अपनी लोकेशन परिजनों को भेज दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित बचाया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया.
PM मोदी के जन्मदिन पर फरीदाबाद में दिव्यांगजनों को ई-स्कूटी दी गई. केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने 200 दिव्यांगजनों को स्कूटी वितरित की. कुल 500 लाभार्थियों को स्कूटी देने का लक्ष्य रखा गया है. यह योजना सेवा संकल्प अभियान के तहत चलाई जा रही है.
फरीदाबाद में 32 वर्षीय युवक चाणक्य के नहर में कूदने से हड़कंप मच गया. आखिरी मैसेज मिलने के बाद परिवार ने उसकी तलाश शुरू की. जेवर रोड पर सोतई गांव के पुल के नीचे उसकी बाइक मिली. पास में मोबाइल और हेलमेट भी पड़ा था. पुलिस ने शक के आधार पर SDRF को बुलाया. काफी मशक्कत के बाद नहर से शव बरामद हुआ.
फरीदाबाद के जीवन नगर में एक दर्दनाक हादसे में 1 साल के बच्चे आर्यन की मौत हो गई. मासूम खेलते हुए बाथरूम के पास रखी पानी से भरी बाल्टी में मुंह के बल गिर गया. काफी देर तक कोई आवाज नहीं आने पर दादी ने बाहर आकर देखा. आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल ले गए, मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
जन्माष्टमी पर दिल्ली, नोएडा और मथुरा में ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा. दिल्ली में जन्माष्टमी यात्रा और नोएडा में इस्कॉन मंदिर के आसपास कई मार्ग प्रभावित होंगे. मथुरा-वृंदावन में 5 सितंबर सुबह तक भारी वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी. जन्मभूमि क्षेत्र के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही रोकी जाएगी.
अस्पताल में स्ट्रेचर पर बेटी की लाश थी. जैसे ही पर्दा हटा और मां की नजर पड़ी, वह दहाड़ें मारकर रोने लगी. कुछ घंटे पहले तक जो बेटी स्कूल में थी, अब निर्जीव हालत में उसके सामने थी. फरीदाबाद के स्कूल की तीसरी मंजिल से गिरकर छात्रा की मौत हो गई. पिता का आरोप है कि बिरयानी को लेकर हुए विवाद के बाद बेटी को करीब चार घंटे धूप में खड़ा किया गया था. हालांकि स्कूल इस आरोप से इनकार कर रहा है.