कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी (Canada PM Mark Carney) भारत आ रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के बुलावे पर ने 27 फरवरी से 2 मार्च तक भारत में रहेंगे और ये उनका पहला ऑफिशियल भारत दौरा करेंगे. बता दें कि कनाडा के पूर्व पीएम जस्टिन ट्रूडो के कार्यकाल के दौरान तनावपूर्ण द्विपक्षीय रिश्तों को फिर से ठीक करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है. कार्नी दोनों देशों के बीच ट्रेड और इन्वेस्टमेंट समेत कई मुद्दों पर बात करने वाले हैं. आइए आपको बताते हैं दोनों देशों के बीच कैसे व्यापारिक संबंध हैं और India-Canada एक-दूसरे से क्या खरीदते-बेचते हैं?
भारत में बिजनेस मीटिंग्स, इन मु्द्दों पर होगा बात
अमेरिका–कनाडा के बीच बीते कुछ महीनों में तनाव (US-Canada Tension) चरम पर पहुंचा है. अमेरिकी राष्ट्रपति के निशाने पर कनाडा नजर आया है. ट्रंप टैरिफ (Trump Tariff) के चलते खासतौर पर स्टील-एल्युमिनियम, ऑटो से जुड़े सेक्टर्स में टैरिफ वॉर जोरदार रही है. ये बड़ा कारण है कि कनाडा लगातार दूसरे बाजारों की ओर रुख कर रहा है. भारत भी इस लिस्ट में शामिल हैं और ट्रूडो कार्यकाल में बढ़ी टेंशन के बाद कनाडाई प्रधानमंत्री India Visit पर आ रहे हैं, दोनों देशों के बीच रिश्तों में सुधार का संकेत दे रहा है.
Mark Carney ने बीते साल 2025 की शुरुआत में ट्रूडो के इस्तीफे के बाद लिबरल पार्टी लीडरशिप कॉन्टेस्ट और फेडरल चुनाव में जीत के बाद कनाडा की सत्ता संभाली थी. 27 फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे और 2 मार्च तक वे कई बिजनेस मीटिंग में शामिल होंगे. इसके साथ ही पीएम कार्नी दोनों देशों के CEO, इंडस्ट्री लीडर्स, फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स, इनोवेटर्स, एजुकेटर और भारत में काम कर रहे कनाडाई पेंशन फंड्स से भी बातचीत करेंगे. 1 मार्च को कार्नी नई दिल्ली आएंगे और 2 मार्च को PM Narendra Modi के साथ हैदराबाद हाउस में बैठक करेंगे. बातचीत में ट्रेड और इन्वेस्टमेंट, एनर्जी, जरूरी मिनरल्स, एग्रीकल्चर, एजुकेशन, रिसर्च और इनोवेशन जैसे मुद्दे फोकस में रहेंगे.
भारत-कनाडा के बीच बड़ा है कारोबार
India-Canada के बीच कारोबारी रिश्ते पुराने हैं और दोनों देशों के बीच आयात और निर्यात लगातार बढ़ता नजर आया है. खासतौर पर बीते कुछ समय में रिश्तों में तनाव के बावजूद Import-Export पर बहुत ज्यादा असर नहीं दिखा है. इससे साफ है कि भारत, कनाडा के लिए कितना अहम है.
GTRI की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2022-23 में भारत-कनाडा के बीच द्विपक्षीय व्यापारिक व्यापार 8.3 अरब डॉलर था, जो FY2023-24 में बढ़कर 8.4 अरब डॉलर (करीब 70,611 करोड़ रुपये) हो गया. वहीं अन्य वित्तीय वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें, तो FY2024–25 में कुल ट्रेड करीब 8.8 अरब डॉलर का रहा था. हालांकि, 2025–26 में ये कुछ कम होकर करीब 7.2–7.5 अरब डॉलर रहा था.
क्या खरीदते-बेचते हैं India-Canada?
बात करें भारत-कनाडा के बीच एक्सपोर्ट-इंपोर्ट के बारे में, तो भारत की ओर से कनाडा रत्न, ज्वेलरी और कीमती पत्थर, फार्मास्युटिकल प्रोडक्ट्स, रेडीमेड कपड़े, मैकेनिकल अपलायंसेज, ऑर्गेनिक कैमिकल्स, लाइट इंजीनियरिंग सामान, आयरन और स्टील भेजा जाता है. वहीं भारत में कनाडा से कागज, लकड़ी का गूदा, एस्बेस्टस, पोटाश, आयरन स्क्रैप, कॉपर, मिनरल्स और इंडस्ट्रीयल केमिकल समेत अन्य सामान आता है.