scorecardresearch
 

रात को खाना खाया, सुबह निकलने लगा मुंह से झाग...तीन मासूम बच्चियों की नहीं बचाई जा सकी जान

तीनों बच्चियों की मौत के बाद गांव में शोक का माहौल है. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में जांच शुरू कर दी है. पानी के सैंपल लेकर उनकी जांच करवाई जा रही है.

Advertisement
X
बच्चियों की मौत के बाद गमगीन परिजन.(Photo:Screengrab)
बच्चियों की मौत के बाद गमगीन परिजन.(Photo:Screengrab)

Punjab News: फिरोजपुर जिले में एक ही दिन में दो परिवारों की तीन मासूम बच्चियों की संदिग्ध हालात में मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच तेज कर दी है. स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंचकर मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है. टीम की ओर से गांव में पेयजल की जांच के लिए पानी के सैंपल भी लिए जा रहे हैं. इसके अलावा प्रभावित परिवारों और आसपास के हालात की मेडिकल जांच की जा रही है.

ममदोट थाना क्षेत्र के गांव मोहड़ेवाला का यह मामला है. शनिवार को गांव में एक ही परिवार की दो सौतेली बहनों, जिनकी उम्र 7 साल और 1 साल बताई जा रही है, की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी.

परिजनों के मुताबिक, दोनों ने रात को रोजाना की तरह खाना खाया था. शनिवार सुबह करीब 4 बजे उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई और मुंह से झाग निकलने लगा. परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन दोनों की जान नहीं बचाई जा सकी.

इसी दिन दूसरे परिवार की 6 महीने की बच्ची की भी संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी. परिजनों के अनुसार, बच्ची ने मां का दूध पीया था, जिसके कुछ समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और मुंह से झाग निकलने लगा. अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्ची ने दम तोड़ दिया.

Advertisement

अब मेडिकल जांच के माध्यम से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बच्चियों की मौत के पीछे कोई संक्रमण, दूषित पानी, खाद्य पदार्थ या अन्य कारण तो नहीं है. देखें VIDEO:- 

2 बच्चियों के शव पोस्टमार्टम के लिए फरीदकोट मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. और तीसरी छोटी बच्ची को परिवार ने दरिया में जल प्रवाह कर दिया है. फिलहाल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement