शेयर बाजार में बुधवार को जोरदार तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई. विदेशों से मिले पॉजिटिव सिग्नल का असर सीधे सेंसेक्स-निफ्टी पर देखने को मिला. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स खुलने के साथ ही 1300 अंक की छलांग लगा गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 350 अंक से ज्यादा की तेजी लेकर कारोबार करता नजर आया. ओपनिंग के साथ ही IndiGo, Infosys, TCS से लेकर HCL Tech तक दिग्गज कंपनियों के शेयर तूफानी तेजी के साथ ट्रेड करते दिखे.
सेंसेक्स फिर 78000 के पार
शेयर मार्केट में कारोबार की शुरुआत के साथ ही बीएसई का सेंसेक्स इंडेक्स अपने पिछले बंद 76,847 की तुलना में 1100 अंक की तेजी के साथ 77,981 पर ओपन हुआ. खुलने के साथ ही इसकी रफ्तार और भी तेज होती गई और ये कुछ ही मिनटों में 1300 अंक के आस-पास की छलांग लगाकर फिर से 78000 के स्तर को पार कर गया.
Nifty में भी धुआंधार तेजी
न सिर्फ सेंसेक्स, बल्कि एनएसई का निफ्टी इंडेक्स भी बुधवार को धुरंधर बना नजर आया और खुलने के साथ ही तगड़ी छलांग लगा दी. NSE Nifty अपने पिछले बंद 23,842 की तुलना में चढ़कर 24,163 के लेवल पर ओपन हुआ और फिर कुछ दी देर में सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए 24,280 के लेवल पर कारोबार करता नजर आने लगा.
खुलने के साथ रॉकेट बने ये शेयर
शेयर बाजार में आई इस जोरदार तेजी के बीच सबसे ज्यादा भागने वाले शेयरों की बात करें, तो बीएसई लार्जकैप कैटेगरी में शामिल IndiGo Share (5.10%), LT Share (2.90%), Eternal Share (2.65%), TCS Share (2.60%), Infosys Share (2.55%), Adani Ports Share (2.40%) की तेजी लेकर ट्रेड कर रहे थे.
मिडकैप कैटेगरी में देखें, तो HP Share (4.50%), Suzlon Share (4.40%), GMR Airport Share (4%), IDFC First Bank (2.60%), Dixon Share (2.55%) की रफ्तार के साथ कारोबार कर रहा था. वहीं स्मॉलकैप कैटेगरी में मौजूद Reliance Power Share (8.85%), Cyint Share (7.10%) और Hidustan Copper Share (6.50%) उछलकर ट्रेड कर रहा था.
अचानक क्यों दौड़ा शेयर बाजार?
Stock Market में अचानक आई इस तूफानी तेजी के पीछे के कारणों की बात करें, तो US-Iran Talks फिर से शुरू होने और युद्ध के खत्म होने की उम्मीद ने बाजारों के सेंटीमेंट को सुधारा है. इसके चलते कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट ने भी बाजार में तेजी को सपोर्ट किया है, क्योंकि महंगाई का जोखिम कम होता नजर आया है. इसके अलावा एशियाई बाजारों में तेजी ने भी भारतीय बाजार को बढ़ाया है.
(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)