scorecardresearch
 

Stock Market Fall Reason: ये 3 कारण... अचानक शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 600 अंक टूटा

Stock Market Fall Reason: विदेशी शेयर बाजार में भारी गिरावट ने भारतीय स्टॉक मार्केट का मूड खराब कर दिया. सेंसेक्स-निफ्टी में अचानक बड़ी गिरावट देखने को मिली है.

Advertisement
X
शेयर बाजार में अचानक आई बड़ी गिरावट. (File Photo: ITG)
शेयर बाजार में अचानक आई बड़ी गिरावट. (File Photo: ITG)

शेयर बाजार में मंगलवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली है. दोनों इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी रेड जोन में कारोबार कर रहे हैं. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (BSE Sensex) खबर लिखे जाने तक 600 अंक से ज्यादा टूटकर कारोबार कर रहा था, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) 180 अंक से ज्यादा फिसलकर ट्रेड कर रहा है. बाजार में आई इस गिरावट के पीछे एक नहीं, बल्कि कई कारण हैं. 

सेंसेक्स-निफ्टी का हाल
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को बीएसई का सेंसेक्स 24,102 की तुलना में गिरावट के साथ 24,071 पर ओपन हुआ था, लेकिन जैसे-जैसे कारोबार आगे बढ़ा गिरावट तेज होती चली गई. खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा फिसलकर 76,505 के लेवल पर आ गया. 

निफ्टी की भी चाल सेंसेक्स के जैसी ही रहीं. अपने पिछले बंद 24,102 की तुलना में 50 शेयरों वाला ये इंडेक्स गिरावट के साथ 24,071 पर खुला और फिर अचानक सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए Nifty-50  फिसलकर 23,917 के स्तर पर आ गया. 

सबसे ज्यादा टूटे ये 10 शेयर 
मार्केट में गिरावट के बीच सबसे ज्यादा टूटने वाले शेयरों की बात करें, तो बीएसई लार्जकैप कैटेगरी में शामिल TCS Share (3%), Infosys Share (3%), Tata Steel Share (2.30%), Adani Ports Share (2.10%) फिसलकर कारोबार कर रहे थे. इसके अलावा मिडकैप कैटेगरी में Muthoot Finance Share (3.90%), Voltas Share (2.90%), Ashok Leyland Share (2.70%), Dixon Share (2.66%) गिरकर ट्रेड कर रहे थे. स्मॉलकैप कैटेगरी में Asterdm Share (2.80%) और Sammaan Cap Share (2.70%) फिसल गया  था. 

Advertisement

बाजार में गिरावट के तीन कारण
शेयर बाजार में गिरावट के एक नहीं, बल्कि कई कारण हैं. विदेशी निवेशकों की बिकवाली, विदेशी बाजारों में गिरावट समेत अन्य कई कारण हैं.

पहला कारण: एशियाई बाजारों में कमजोरी
शेयर बाजार का मंगलवार को सेंटीमेंट खराब करने के मामले में विदशी बाजारों का बड़ा रोल रहा. मंगलवार को खुलने के साथ ही जापान से कोरिया तक के शेयर मार्केट्स में बड़ी गिरावट देखने को मिली. सबसे बड़ी गिरावट साउथ कोरिया के शेयर बाजार में KOSPI में देखने को मिली है और ये इंडेक्स 8% तक क्रैश हो गया. सेमीकंडक्टर शेयरों और विदेशी निवेश से आई रिकॉर्ड तेजी के बाद निवेशकों की प्रॉफिट बुकिंग के चलते 20 मिनट के लिए कारोबार तक रोकना पड़ा. विदेशी बाजारों में गिरावट से भारतीय शेयर मार्केट का मूड भी खराब हो गया. 

दूसरा कारण: एफपीआई की बिकवाली
Indian Stock Market में गिरावट का दूसरा बड़ा कारण भी विदेशों से ही जुड़ा हुआ है. दरअसल, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FPIs) की लगातार बिकवाली जारी है और एक्सचेंज के आंकड़ों पर नजर डालें, तो बीते कारोबारी दिन सोमवार को ही उन्होंने 635.91 करोड़ रुपये भारतीय शेयर बाजार से निकाल लिए. 

तीसरा कारण: IT शेयरों में गिरावट का दबाव
आईटी शेयरों में गिरावट का दबाव भी भारतीय बाजार पर लगातार हावी नजर आ रहा है. मंगलवार को मार्केट ओपन होने के साथ ही दिग्गज आईटी कंपनियों के स्टॉक्स बिखरे हुए नजर आए. इनमें टाटा ग्रुप की टीसीएस से लेकर इंफोसिस जैसी कंपनियां शामिल रहीं. ग्लोबल आईटी दिग्गज एक्सेंचर (Accenture) द्वारा अपने रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान घटाने और कमजोर आउटलुक की वजह से भारतीय आईटी शेयरों में गिरावट शुरू हुई थी, जो अब तक जारी है. 

Advertisement

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement