टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services) (TCS) एक भारतीय बहुराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी (IT) सेवाएं और परामर्श कंपनी है जिसका मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में है (TCS Headquarters in Mumbai). फरवरी 2021 तक, बाजार पूंजीकरण ( Market Capitalisation) के हिसाब से TCS $200 बिलियन के साथ दुनिया की सबसे बड़ी IT सेवा कंपनी है (Largest IT Services Company in the World). यह टाटा समूह की एक सहायक कंपनी है और 46 देशों में 149 स्थानों पर काम करती है.
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड की स्थापना 1968 में "टाटा कंप्यूटर सिस्टम्स" के रूप में हुई थी (TCS Started as Tata Computer Systems). 25 अगस्त 2004 को, टीसीएस सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध कंपनी बनी ( Publicly Listed Company). 2005 में, टीसीएस जैव सूचना विज्ञान बाजार में प्रवेश करने वाली पहली भारतीय आईटी सेवा कंपनी बनी. अप्रैल 2018 में, टीसीएस बाजार पूंजीकरण में 100 अरब डॉलर तक पहुंचने वाली पहली भारतीय आईटी कंपनी बनी. TCS 556,000 से अधिक कर्मचारियों के साथ, भारत में निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा नियोक्ता है (Largest Job Provider in India). 2016-2017 में, टाटा संस के पास टीसीएस का 72.05% स्वामित्व था और टाटा संस के 70% से अधिक लाभांश टीसीएस द्वारा उत्पन्न किए गए थे.
25 जनवरी 2021 को, बाजार पूंजीकरण में एक्सेंचर को पीछे छोड़ते हुए 170 अरब डॉलर के बाजार पूंजीकरण के साथ टीसीएस दुनिया की सबसे मूल्यवान आईटी कंपनी बन गई (World's Most-valuable IT Company). उसी दिन, TCS ₹12.55 ट्रिलियन (US$170 बिलियन) के मार्केट कैप के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज को पीछे छोड़ते हुए, भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी (India's Most Valuable Company).
Reliance, Airtel से लेकर HDFC Bank तक के निवेशकों को बीते सप्ताह भारी नुकसान झेलना पड़ा, लेकिन शेयर मार्केट की गिरावट में भी टाटा ग्रुप की कंपनी TCS ने पैसे लगाने वालों की तगड़ी कमाई कराई.
जानी-मानी TCS कंपनी को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट में बताया है कि कंपनी ने अपने स्टाफ के लैपटॉप में ट्रैकिंग टूल को इंस्टॉल करना करना शुरू किया है. कंपनी टाइम और प्रोडक्टिविटी चेक करना चाहती है. हालांकि अभी तक कंपनी ने कोई जवाब नहीं दिया है.
नासिक के TCS धर्म परिवर्तन केस में आरोपी निदा खान को 50 हजार रुपये के बॉन्ड पर जमानत मिली है. कोर्ट ने नियमित पुलिस हाजिरी की शर्त रखी है.
मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (MMRDA) ने 235 पदों की भर्ती प्रक्रिया पर अभ्यर्थियों की शिकायतों के बाद रोक लगा दी है. तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है, जिसकी अध्यक्षता पूर्व मुख्य सचिव जॉनी जोसेफ करेंगे. अभ्यर्थियों को अपनी आपत्तियां और सबूत 30 दिनों के भीतर ईमेल से भेजने का निर्देश दिया गया है. वहीं, TCS से भी इस मामले में सफाई मांगी गई है.
Stock Market Fall: शेयर बाजार में सोमवार को गिरावट के साथ कारोबार शुरू हुआ. बीएसई सेंसेक्स 350 अंक से ज्यादा, तो एनएसई का निफ्टी भी टूटकर ओपन हुआ. इस बीच आईटी-टेक शेयरों खुलते ही फिसल गए.
TCS-Reliance Big Loss: बीते सप्ताह सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट में रहे, तो रिलायंस और टीसीएस जैसी दिग्गज कंपनियों समेत HDFC, ICICI और SBI जैसे बैंकों में पैसे लगाने वालों का तगड़ा नुकसान हुआ. इस बीच LIC समेत पांच कंपनियों ने जोरदार कमाई कराई.
SBI के निवेशकों ने बीते सप्ताह के पांच कारोबारी दिनों में तगड़ी कमाई कर डाली, तो वहीं मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा ग्रुप की टीसीएस ने भी पैसे बरसाए.
TCS की नासिक यूनिट में महिला कर्मचारी के यौन उत्पीड़न, जबरन धर्म परिवर्तन की कोशिश और धार्मिक उत्पीड़न के चर्चित मामले में अब पुलिस ने एक और बड़ा एक्शन लिया है. आरोपी HR निदा खान को कथित तौर पर पनाह देने के आरोप में AIMIM पार्षद मतीन पटेल गिरफ्तार कर लिया गया है. इससे पहले उसके घर और ऑफिस पर बुलडोजर भी चल चुका है.
HUL, Infosys से लेकर Tata Steel तक दिग्गज कंपनियों के शेयरों ने बुधवार को दिनभर गदर मचाए रखा. इस बीच BSE Sensex 888 अंक, तो एनएसई का निफ्टी 24,200 के पार बंद हुआ.
TATA Group की आईटी कंपनी TCS ने बीते सप्ताह अपने निवेशकों की ताबड़तोड़ कमाई कराई और सिर्फ पांच दिन में ही उन्होंने 72000 करोड़ रुपये से ज्यादा छाप डाले, रिलायंस के निवेशक भी फायदे में रहे.
TCS में कुल कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 5,93,798 हो गई है. यह पिछले चार वर्षों में टीसीएस द्वारा किसी एक तिमाही में की गई सबसे बड़ी हेडकाउंट बढ़ोतरी है.
नासिक के टीसीएस धर्म परिवर्तन मामले में पांच महीने की गर्भवती आरोपी निदा खान को कोर्ट ने जमानत दे दी. अदालत ने कहा कि जेल में बच्चे का जन्म किसी भी महिला के लिए बहुत कठिन स्थिति है और इसकी तुलना भगवान कृष्ण के जन्म से की. कोर्ट ने यह भी कहा कि जांच में खान पर शिकायतकर्ता का ब्रेनवॉश कर धर्म बदलने की कोशिश का आरोप सामने आया है. पुलिस इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है.
TCS Q1 Result: ग्लोबल चुनौतियों के बीच TCS का प्रॉफिट सालाना आधार पर 4.62 फीसदी बढ़कर 13,349 करोड़ रुपये रहा. पिछले वर्ष की इसी समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 12,760 करोड़ रुपये था.
Stock Market में अगले सप्ताह तेजी का सिलसिला जारी रहेगा या फिर मचेगी उथल-पुथल, इसे लेकर एक्सपर्ट का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतों और दिग्गज कंपनियों के तिमाही नतीजे समेत कई कारण बाजार की चाल पर असर डालते हुए नजर आएंगे.
IT Stocks में लंबे समय से जारी गिरावट के बाद गुरुवार को भले तेजी लौटी हो, लेकिन अमेरिकी आईटी सेक्टर में ग्रोथ की चिंताओं को लेकर विप्रो, इंफोसिस के एडीआर में भारी गिरावट का असर हाल-फिलहाल कम होता नजर नहीं आ रहा है.
Stock Market Surge: शेयर बाजार में सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स ने सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन तेज शुरुआत की और खासतौर पर इंफोसिस, टीसीएस समेत अन्य आईटी शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिली है.
Stock Market Fall Reason: विदेशी शेयर बाजार में भारी गिरावट ने भारतीय स्टॉक मार्केट का मूड खराब कर दिया. सेंसेक्स-निफ्टी में अचानक बड़ी गिरावट देखने को मिली है.
Stock Market Crash के पीछे सबसे बड़ा कारण आईटी इंडेक्स में आई गिरावट रही. Nifty IT Index शुरुआती कारोबार में ही 6 फीसदी के आसपास फिसल गया. दूसरी ओर फार्मा-डिफेंस सेक्टर मार्केट को सपोर्ट करते दिखे.
Stock Market Carsh: शेयर बाजार में शुक्रवार को बड़ी गिरावट आई है. बीएसई का सेंसेक्स इंडेक्स खुलने के साथ ही 800 अंकों से ज्यादा का गोता लगा गया. इस बीच आईटी और टेक शेयर बुरी तरह बिखरे नजर आए.
पुणे के आईटी इंजीनियर अमित ब्रह्मे आत्महत्या मामले में सुसाइड नोट से चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. टीसीएस हिंजवड़ी के सीनियर्स पर प्रताड़ना के आरोपों और पुलिस की कार्रवाई पर पूरी रिपोर्ट...
TCS AGM 2026: टीसीएस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने बताया कि बड़े पैमाने पर की जाने वाली भर्तियों की रफ्तार थोड़ी कम हो जाएगी. अब AI एजेंट्स इंसानी कर्मचारियों के साथ मिलकर काम करेंगे.