scorecardresearch
 

100000 तक जाएगा सेंसेक्स? एक्सपर्ट बोले- 'Yes', डेडलाइन भी बताई

Morgan Stanley के एक्सपर्ट्स ने भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स को लेकर बड़ा अनुमान जाहिर किया है और Sensex के 1 लाख के आंकड़े को छूने की संभावना जताई है.

Advertisement
X
अगले साल कमाल कर सकता है बीएसई सेंसेक्स. (Photo: ITG)
अगले साल कमाल कर सकता है बीएसई सेंसेक्स. (Photo: ITG)

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को तेजी के साथ कारोबार हुआ. Sensex-Nifty दोनों इंडेक्स ग्रीन जोन में बंद हुए. बाजार की इस तेजी के बीच BSE Sensex को लेकर एक बड़ी खबर आई. दिग्गज ब्रोकरेज मॉर्गन स्टेनली ने सेंसेक्स को लेकर बड़ा अनुमान जाहिर किया है और इसके एक्सपर्ट ने कहा है कि Sensex 2027 में 1,00,000 के आंकड़े को छू सकता है.  

सेंसेक्स लखटकिया होने की कितनी संभावना? 
मॉर्गन स्टेनली ने सोमवार को अनुमान जाहिर किया कि अगले साल बीएसई सेंसेक्स 1 लाख का आंकड़ा छू सकता है और इसकी डेडलाइन के बारे में बताते हुए कहा कि ऐसा जून 2027 तक संभव होता नजर आ रहा है. हालांकि, उन्होंने अपने अनुमान में ऐसा होने की संभावना 25 फीसदी जताई है. जबकि इस डेडलाइन तक सेंसेक्स के 89,000 का लेवल छूने की संभावना 50 प्रतिशत जताई गई है. 

एक्सपर्ट के अनुमान के पीछे वजह क्या?
Morgan Stanley के इक्विटी स्ट्रेटिजिस्ट रिधम देसाई और नयनत पारेख ने सेंसेक्स को लेकर ये बड़ा अनुमान जाहिर किया है. इसके साथ ही उन्होंने इसके पीछे के कारणों को भी बताया है. एक्सपर्ट्स की मानें, तो Sensex को लेकर ये पॉजिटिव आउटलुक कुछ खास चीजों पर आधारित है. इनमें कच्चे तेल की कीमतें 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे रहना, महंगाई कम करने वाली नीतियों का असर और FY2026-29 के दौरान आय में 19% की सालाना कंपाउंडिंग ग्रोथ शामिल है. विदेशी ब्रोकरेज फर्म ने कहा है कि मार्केट ग्रोथ में तेजी आने वाली है और इसकी वैल्यूएशन में भी बदलाव दिखेगा. 

Advertisement

भारत सुधारों के दौर से गुजर रहा
मॉर्गन स्टेनली के मुताबिक, देश की ग्रोथ रेट निचले स्तर से तेजी के साथ आगे बढ़ रही है. हालांकि, ये यह खासतौर पर एआई से फायदे में पहुंची अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में पीछे है. ऐसे में इसलिए जून तिमाही इनकम रिपोर्ट जारी होने का समय उपयोगी संकेत प्रदान करेगा. कमाई के आंकड़ों का असर सीधा शेयर बाजार पर देखने को मिल सकता है. विदेशी ब्रोकरेज का कहना है कि भारत व्यापक सुधारों के दौर से गुजर रहा है.

हफ्ते के पहले दिन सेंसेक्स-निफ्टी की हाल
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन ग्रीन जोन में खुलने के बाद शेयर बाजार के दोनों इंडेक्स जोरदार तेजी लेकर क्लोज हुए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 77,940 पर ओपनिंग करके दिनभर के कारोबार के बाद अंक में 521 अंक की जोरदार बढ़त लेकर 78,285 पर क्लोज हुआ, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 24,306 पर खुलने के बाद अंत में 159 अंक उछलकर 24,430 पर बंद हुआ. 

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement