बस कुछ देर में इंतजार खत्म होने वाला है, मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ रिटेल निवेशकों के लिए ओपन हो जाएगा. निवश से पहले निवेशकों को इस आईपीओ से जुड़ी तमाम डिटेल जान लेना जरूरी है, जैसे इसका प्राइस बैंड, लॉट साइज और ग्रे-मार्केट में ये इश्यू कैसे परफॉर्मेंस कर रहा है.
Jio Platform IPO की लिस्टिंग बॉम्बे स्टॉक एक्सेंचज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर होगी. खास बात ये है कि कंपनी की ओर से सभी 27 करोड़ फ्रेश शेयर जारी किए जा रहे हैं, जिनकी फेस वैल्यू 10 रुपये है. आम निवेशकों के लिए खुलने से पहले बीते सोमवार को इसे एंकर निवेशकों के लिए ओपन किया गया था, जहां इसे 30 गुना बुक किया गया था और 8110 करोड़ रुपये के शेयर के बदले एंकर निवेशकों ने 2.5 लाख करोड़ रुपये की बोली लगाई थी.
सबसे बड़ा IPO, कब तक लगा सकेंगे बोली?
मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म के आईपीओ में बोली लगाने का मौका निवेशकों को 21 अक्टूबर से 23 अक्तूबर तक मिलेगा. बंद होने के बाद बोली लगाने वाले निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 26 अक्टूबर को किया जाएगा, जबकि रिफंड और शेयर क्रेडिट के लिए 27 अक्टूबर की तारीख तय की गई है. वहीं Jio IPO Listing 28 अक्टूबर को बीएसई-एनएसई (Jio Listing On BSE-NSE ) पर होगी.
इतना है आईपीओ प्राइस बैंड
Jio Platforms IPO का साइज 30,213 करोड़ रुपये है और इश्यू साइज के हिसाब से ये देश का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ है. इसके प्राइस बैंड की बात करें, तो ये 1065-1119 रुपये प्रति इक्विटी शेयर है. कंपनी ने आईपीओ का 50 फीसदी कोटा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स यानी QIB के लिए रखा है, तो वहीं एनआईआई के लिए 15 फीसदी कोटा रिजर्व है. इसके अलावा बात करें, रिटेल निवेशकों के लिए तय कोटे की तो ये 35 फीसदी तय किया गया है.
एक लॉट के लिए कितना पैसा?
Mukesh Ambani's IPO में महज 13000 रुपये से कुछ ज्यादा लगाकर आप लिस्टिंग के बाद कंपनी को होने वाले मुनाफे में पार्टनर बन सकते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि Jio IPO के तहत रिटेल निवेशकों के लिए 12 शेयरों का लॉट साइज तय किया गया है. इसका मतलब है कि निवेशक को कम से कम इतने शेयरों के लिए बोली लगानी होगी. अब अपर प्राइस बैंड के हिसाब से कैलकुलेशन करें, तो एक लॉट के लिए निवेशक को 13,428 रुपये का निवेश करना होगा और रिटेल इन्वेस्टर्स अधिकतम 13 लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं.
खुलने से पहले ग्रे-मार्केट में गदर
जियो प्लेटफॉर्म के आईपीओ ने ओपन होने से पहले ही निवेशकों को तगड़ी कमाई कराने का संकेत देना शुरू कर दिया है. ग्रे-मार्केट में ये अभी से गदर मचाए हुए हैं और Jio IPO GMP पर नजर डालें, तो ये बुधवार सुबह 8 बजे के आसपास करीब 25% प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था. इस हिसाब से देखें, तो Jio Platform Share 1392 रुपये पर लिस्टिंग दिखा रहा है यानी हर स्टॉक पर 273 रुपये का फायदा.
(नोट- शेयर बाजार या आईपीओ में किसी भी निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)