scorecardresearch
 

Stock Market Rally: ये तीन कारण... शेयर बाजार में तूफानी तेजी, IT स्टॉक्स ने मचाया गदर

Stock Market Surge: शेयर बाजार में सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स ने सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन तेज शुरुआत की और खासतौर पर इंफोसिस, टीसीएस समेत अन्य आईटी शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिली है.

Advertisement
X
आईटी स्टॉक्स में रैली से शेयर बाजार में तेजी. (Photo: Pexels)
आईटी स्टॉक्स में रैली से शेयर बाजार में तेजी. (Photo: Pexels)

शेयर बाजार में गुरुवार को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स ओपनिंग के साथ ही 500 अंक से ज्यादा उछल गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स ने भी 150 अंक से अधिक की उछाल के साथ ट्रेड शुरू किया. बाजार में तेजी को सपोर्ट करने में सबसे आगे आईटी-टेक कंपनियों के शेयर रहे, जो खुलने के साथ ही गदर मचाए नजर आए. इंफोसिस से लेकर टीसीएस तक तमाम दिग्गज कंपनियों के शेयरों में तेज उछाल देखने को मिला.  

सेंसेक्स-निफ्टी की जोरदार शुरुआत 
गुरुवार को शेयर मार्केट में कारोबार ओपन होने पर बीएसई का सेंसेक्स इंडेक्स अपने पिछले बंद 76,922 की तुलना में तेजी लेकर 77,000 के आंकड़े के पार खुला. ओपनिंग के बाद इसकी रफ्तार तेज होती चली गई और आधे घंटे के कारोबार के दौरान ही BSE Sensex करीब 500 अंक से ज्यादा की उछाल के साथ 77,449.25 के लेवल पर कारोबार करता दिखाई दिया. 

NSE Nifty की चाल भी सेंसेक्स की तरह ही नजर आई और ये 50 शेयरों वाला इंडेक्स अपने पिछले कारोबारी बंद 24,005 की तुलना में मामूली बढ़त के साथ पहले 24,062 पर खुला और फिर अचानक सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए करीब 150 अंक से ज्यादा उछलकर 24,159 के लेवल पर जा पहुंचा. 

शेयर बाजार में तेजी के तीन कारण 
अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत को लेकर पॉजिटिव सिग्नल का शेयर बाजार में तेजी के पीछे अहम रोल रहा. कतर ने कहा कि ईरान और अमेरिका ने Hormuz Strait को लेकर बातचीत आगे बढ़ाई है, जो वैश्विक तेल आपूर्ति के करीब 20 फीसदी हिस्से को संभालता है. इसके चलते विदेशी बाजारों में भी तेजी आई, तो गिफ्ट निफ्टी भी रफ्तार में नजर आया. इससे बाजार का सेंटीमेंट सुधरा.

Advertisement

दूसरी ओर कच्चे तेल की कीमतों में लगातार जारी गिरावट ने बाजार की रफ्तार बढ़ाने में योगदान किया. बता दें कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें गिरकर 70 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई हैं. 

इनके अलावा आईटी कंपनियों के शेयर खुलने के साथ ही बाजार की हीरो साबित हुए. बीएसई की लार्जकैप कैटेगरी में शामिल Infosys Share (4.60%), HCL Tech Share (3.80%), TCS SHare (3.05%), Tech Mahindra Share (3%) की तेजी लेकर कारोबार कर रहे थे. मिडकैप कैटेगरी में देखें, तो Coforge Share (4.70%), MPhasis Share (4.50%), Presistent Share (3.60%) की तेजी के साथ ट्रेड कर रहे थे. 

बैंकिंग शेयर भी चमके
मार्केट में तेजी के बीच सिर्फ आईटी शेयर ही नहीं, बल्कि बैंकिंग स्टॉक्स भी चमके. लार्जकैप में शआमिल ICICI Bank Share, HDFC Bank Share, SBI Share करीब 1 फीसदी की तेजी में दिखे. इसके अलावा सनफार्मा, अडानी पोर्ट्स से लेकर ट्रेंट और हिंदुस्तान यूनिलीवर जैसे कंपनियों के स्टॉक्स भी ग्रीन जोन में नजर आए. 

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement