मशहूर रैपर बादशाह की पर्सनल लाइफ में उथल-पुथल मचने की खबरें हैं. चार महीने पहले ही बादशाह ने एक्ट्रेस ईशा रिखी संग दूसरी शादी की थी.
Photo: Instagram @poonamrikhi6
अब कयास हैं ये रिश्ता टूटने की कगार पर है. ईशा ने बीते कुछ दिनों में कई क्रिप्टिक पोस्ट किए हैं. इनसे साफ जाहिर होता है वो परेशान हैं. उनकी लाइफ में चीजें ठीक नहीं चल रही हैं.
Photo: Instagram @poonamrikhi6
एक पोस्ट में ईशा ने ये भी कहा कि वो पति बादशाह के पावर और इंफ्लुएंस की वजह से डरकर चुप रहीं. लेकिन अब वो अपनी बात सबके सामने रखेंगी. इन पोस्ट्स पर अभी तक बादशाह का जवाब नहीं आया है.
Photo: Instagram @poonamrikhi6
बादशाह भले ही चुप हैं. लेकिन उनकी सास पूनम रिखी ने इंस्टा स्टोरी पर क्रिप्टिक पोस्ट्स शेयर की हैं. ईशा ने मां के इन पोस्ट्स को अपने सोशल मीडिया पर री-शेयर किया.
Photo: Instagram @poonamrikhi6
पूनम में बिना किसी का नाम लिए कर्मों को लेकर मैसेज शेयर किया है. जिसमें कहा गया है कि आपके कर्म लौटकर जरूर आते हैं.
Photo: Instagram @poonamrikhi6
एक पोस्ट में लिखा है- तुम किसी का जीना मुश्किल करोगे तो भगवान तुम्हारा मरना मुश्किल कर देंगे. फैंस इस पोस्ट का इशारा बादशाह की तरफ समझ रहे हैं.
Photo: Instagram @poonamrikhi6
दूसरी पोस्ट में लिखा है- कर्म कभी माफ नहीं करता. रुलाया है तो रोना भी निश्चित है. कर्म से बड़ा कोई न्यायाधीश नहीं. कर्म का लेखा कभी झूठ नहीं होता.
Photo: Instagram @poonamrikhi6
''कर्म समय आने पर न्याय जरूर करता है. बिना पक्षपात के, ईश्वर शायद तुम्हें माफ कर भी कर दे, लेकिन कर्म कभी माफ नहीं करेंगे.''
Photo: Instagram @poonamrikhi6
मां-बेटी के पोस्ट्स ने फैंस को टेंशन में डाल दिया है. आखिर पति-पत्नी के बीच ऐसी क्या दिक्कत हो गई है, ये सबको परेशान कर रहा है. क्योंकि कोई भी खुलकर कुछ नहीं कह रहा.
Photo: Instagram @poonamrikhi6
ईशा को सेलेब्स का सपोर्ट मिल रहा है. सना, जैस्मिन, वामिका गब्बी जैसे सितारों ने ईशा को स्ट्रॉन्ग रहने को कहा है.
Photo: Instagram @poonamrikhi6
ईशा संग बादशाह की ये दूसरी शादी है. उन्होंने जैस्मीन मसीह संग शादी की थी. 2020 में उनका तलाक हो गया था. बादशाह-जैस्मीन की एक बेटी भी है.
Photo: Instagram @poonamrikhi6