scorecardresearch
 

सस्ता हुआ Jio का ये गैजेट, कार चोरी होने से बचाएगा और देगा Wifi सपोर्ट

JioMotive OBD Tracker price cut: रिलायंस जियो ने अपने एक प्रोडक्ट को काफी सस्ता कर दिया है, जिसका नाम JioMotive OBD Tracker है. यह कार ट्रैकिंग, कार की हेल्थ, ओवर स्पीड अलर्ट और कार के अंदर वाईफाई का सपोर्ट मिलता है.

Advertisement
X
 JioMotive की मदद से लाइव ट्रैकिंग, वाईफाई सपोर्ट मिलता है. (Photo: jio.com)
JioMotive की मदद से लाइव ट्रैकिंग, वाईफाई सपोर्ट मिलता है. (Photo: jio.com)

कार में लेटेस्ट फीचर्स पाने के लिए बहुत से लोग हजारों व लाखों रुपये खर्च करते हैं. मार्केट में रिलायंस जियो का एक ऐसा प्रोडक्ट मौजूद है, जो सिर्फ अब 2,999 रुपये में कई कमाल के फीचर्स देता है. इस प्रोडक्ट का नाम JioMotive OBD Tracker है. 

JioMotive OBD Tracker को 4,999 रुपये में लॉन्च किया था. यह कीमत घटकर अब 2,999 रुपये पर पहुंच गई है, जिसका मतलब है कि कीमत में 2 हजार रुपये की कटौती हुई है. JioMotive OBD Tracker को किसी भी नई और पुरानी कार में लगा सकते हैं. 

JioMotive OBD Tracker की मदद से आप अपनी कार की लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं और पता कर सकते हैं कि वह कहां है. साथ ही कार की स्पीड आदि को भी मोबाइल ऐप पर देख सकेंगे. इतना ही नहीं कार की पार्किंग लोकेशन और ओवरस्पीड पर अलर्ट मिलता है. 

JioMotive OBD Tracker वाईफाई की भी सुविधा देता है, जिसकी मदद से कार के अंदर लगे गैजेट और स्मार्टफोन को वाईफाई की सुविधा मिलती है. वाईफाई से इंफोटेनमेंट को कनेक्ट कर सकते हैं.

JioMotive OBD Tracker इंस्टॉल करना है आसान 

Advertisement

JioMotive OBD Tracker को कार में इंस्टॉल करना बेहद आसान है. इसके लिए सिर्फ शॉकेट बोर्ड के ऊपर का बॉक्स रिमूव करना है, जिसके बाद प्लग पर लगा देना है, जिसके अंदर ढेर सारी पिन अंदर जा सकती है. 

यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन का अगला ट्रेंड बनेगा 'पासपोर्ट' डिजाइन, पहले सैमसंग और अब ऐपल कर रहा तैयारी

JioMotive OBD Tracker के लिए Jio SIM 

JioMotive OBD Tracker को एक्टिवेट करने के लिए स्मार्टफोन में जियो सिम कार्ड होना चाहिए. JioMotive OBD Tracker पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा, जिसके बाद एक पूर्व निर्धारित प्रोसेस को कंप्लीट करना होगा. इसको एयरटेल, वोडाफोन आइडिया या BSNL की मदद से इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा. 

JioThing App के साथ कंपेटेबल 

JioMotive OBD Tracker की सर्विस का फायदा उठाने के लिए JioThing App को फोन में इंस्टॉल करना होगा. यह ऐप आईफोन और एंड्रॉयड दोनों के लिए उपलब्ध है. जियोथिंग ऐप की मदद से यूजर्स अपनी कार की लोकेशन देख सकेंगे. साथ ही कार के इंजन का टेम्प्रेचर और कूलेंट का टेम्प्रेचर आदि चेक कर सकेंगे. इसमें कार की हेल्थ और ड्राइविंग बिहेवियर आदि भी दिखाता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement