पहले प्रधानमंत्री ने 24 घंटे में दो बार देश के लोगों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील (PM Modi Appeal On Gold) की, फिर बुधवार को अचानक सोना-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में तगड़ी बढ़ोतरी (Gold-Silver Import Duty Hike) कर दी. इस फैसले का एक ओर जहां गोल्ड-सिल्वर प्राइस पर असर पड़ा और सोना-चांदी की कीमतों में अचानक तूफानी तेजी आ गई, तो वहीं दूसरी ओर स्काई गोल्ड से लेकर सेनको गोल्ड और कल्याण ज्वेलर्स जैसी बड़ी कंपनियों के शेयर देखते ही देखते क्रैश (Jewellery Stock Crash) हो गए.
Gold-Silver इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी
पीएम मोदी की अपील के बाद सरकार ने बुधवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए गोल्ड-सिल्वर इंपोर्ट ड्यूटी में इजाफा कर दिया है. इसके बाद अब विदेश से आने वाला सोना और अन्य कीमती धातुएं महंगी हो जाएंगी. Gold Import Duty या Gold Custom Duty को 6% से सीधे 15% कर दिया गया है. यानी अब विदेश से सोना मंगाना महंगा हो गया है. सोने पर लागू बेसिक कस्टम ड्यूटी 5% से बढ़ाकर 10% और एग्रीकच्लर इंफ्रा एंड डेवलपमेंट सेश यानी AIDC 1% से 5% की गई है. बता दें कि 2024 के बजट के दौरान सरकार ने जितनी Gold Import Duty Cut की थी, उसे बढ़ाकर अब फिर से उतना ही कर दिया है.
ज्वेलरी शेयरों में बड़ी गिरावट
पीएम मोदी की एक साल तक सोना न खरीदने की अपील (PM Modi Appeal Avoid Gold Buying) के बाद लगातार दो दिनों में ज्वेलरी कंपनियों के शेयर टूट रहे थे. वहीं इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी के सरकारी फैसले के बाद इनमें तीसरे दिन क्रैश देखने को मिला है. इनमें से कुछ कंपनियों के स्टॉक्स पर नजर डालें, तो...
Sky Gold Share: स्काई गोल्ड एंड डायमंड्स लिमिटेड का शेयर बुधवार को इंपोर्ट ड्यूटू हाइक की खबर के बाद क्रैश हो गया. ये ज्वेलरी स्टॉक अपने पिछले बंद 478 रुपये की तुलना में 462 रुपये पर खुला और फिसलते हुए करीब 10 फीसदी की गिरावट के साथ 421 रुपये पर आ गया. तीन दिन में अब तक ये शेयर लगभग 20 फीसदी टूट चुका है.
Kalyan Jewellers Share: ज्वेलरी सेक्टर की इस कंपनी का शेयर भी पिछले तीन दिनों यानी पीएम मोदी के सोना न खरीदने की अपील के बाद से धराशायी नजर आया है. बुधवार को भी इसमें गिरावट देखने को मिली और ये फिसलकर 357 रुपये के लेवल पर आ गया. शेयर बिखरने के साथ ही इस कंपनी का मार्केट कैप भी लगातार गिरता जा रहा है और अब 36,869 करोड़ रुपये पर आ गया है.
Senco Gold Share: लिस्ट में शामिल सेनको गोल्ड का शेयर भी पिछले बंद 313 रुपये की तुलना में शुरुआती कारोबार के दौरान बुधवार को तेजी से टूटा और फिसलते हुए 302 रुपये के लेवल पर आ गया. तीन दिन में ये ज्वेलरी स्टॉक भी करीब 12 फीसदी फिसल चुका है. हालांकि, आखिरी कारोबारी घंटे में इसमें तेज उछाल भी दिखा और Sensco Gold Stock करीब 4 फीसदी की तेजी लेकर कारोबार कर रहा था.
PN Gadgil Share: ज्वेलरी सेक्टर की इस कंपनी का स्टॉक भी बुधवार को गिरावट के साथ रेड जोन में कारोबार करता नजर आया. इस शेयर का प्राइस भी बीते दिन के बंद भाव 626 रुपये की तुलना में फिसलकर 601 रुपये पर आ गया. पिछले तीन दिनों में इस शेयर में आई गिरावट पर गौर करें, हर शेयर का प्राइस करीब 97 रुपये फिसला है और ये 15 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्शा रहा है.
(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)