scorecardresearch
 

असली दीवाली तो शेयर बाजार में आज मनेगी, सिर्फ ये एक कारण... ट्रंप से कनेक्शन

Donald Trump अमेरिकी मिडटर्म चुनाव हार गए हैं और इसका बड़ा असर देखने को मिल रहा है. भारतीय शेयर बाजार में भी गुरुवार को जोरदार रैली आने के सिग्नल विदेशों से मिल रहे हैं.

Advertisement
X
डोनाल्ड ट्रंप की हार से शेयर बाजार में जोरदार तेजी के संकेत. (Photo: ITG/Getty)
डोनाल्ड ट्रंप की हार से शेयर बाजार में जोरदार तेजी के संकेत. (Photo: ITG/Getty)

दीवाली आने में भी कुछ दिन बाकी है, लेकिन शेयर बाजार में आज ही Diwali मनने वाली है. ये हम नहीं कह रहे, बल्कि विदेशों से इसके सिग्नल आ रहे हैं. इसका एक सबसे बड़ा कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रैश हुई कच्चे तेल की कीमतें हैं. दरअसल, अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी को मिडटर्म चुनाव में करारी हार (Donald Trump Lost Election) का सामना करना पड़ा है और इसके तुरंत बाद Crude Oil Price Crash हो गया है. लंबे समय से भारत समेत दुनियाभर के शेयर बाजारों का सेंटीमेंट खराब कर रहे तेल में बड़ी गिरावट से शेयर मार्केट में जोरदार रैली देखने को मिल सकती है. 

कच्चा तेल अचानक हो गया क्रैश
शेयर बाजार में तूफानी तेजी आने के अनुमान के पीछे एक बड़ा कारण कच्चे तेल की कीमतों में आया क्रैश (Crude Oil Price Crash) है. यूएस मिडटर्म इलेक्शन के रिजल्ट आने से पहले ही कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिलने लगी थी और जब ट्रंप की पार्टी की हार साफ हुई, तो अचानक ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों में करीब 10 फीसदी की गिरावट आ गई. 

खबर लिखे जाने तक Brent Crude Price 90 डॉलर प्रति बैरल के नीचे कारोबार कर रहा था. तेल की कीमतें क्रैश होने से महंगाई का खतरा कम होता नजर आ रहा है. इसके साथ ही मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट में नजर आ रहा है कि अब अमेरिकी US-Iran War का अंत देख रहे हैं. 

Advertisement

गिफ्ट निफ्टी बना रॉकेट, झूमेगा बाजार
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की मिडटर्म चुनावों में हार और कच्चे तेल की कीमतों में आए बड़े क्रैश के चलते दुनियाभर के शेयर बाजारों का सेंटीमेंट सुधर गया है. जहां अमेरिकी शेयर बाजार में रैली (US Stock Market Rally) देखने को मिली है, Dow Jones में 3 फीसदी की तेजी आई और ये बीते 18 महीने में सबसे बड़ी उछाल है.

वहीं गुरुवार को ज्यादातर एशियाई शेयर खुलते ही गदर मचाते हुए नजर आए. हांगकांग का हैंगसेंग तो करीब 4 फीसदी चढ़ गया, तो वहीं ब्रिटेन का FTSE-100 इंडेक्स 2% की उछाल के साथ कारोबार कर रहा था.  

भारतीय शेयर बाजार के लिए प्रमुख संकेतक माना जाने वाला गिफ्ट निफ्टी को रुकने का नाम नहीं ले रहा है. गुरुवार को अमेरिका में मची हलचल के बीच इस इंडेक्स ने तूफानी शुरुआत की और खबर लिखे जाने तक ये 324 अंकों की तगड़ी उछाल के साथ कारोबार कर रहा था.

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement