scorecardresearch
 

ये जूते साफ करने के लिए है? एस्केलेटर के कोने में ये ब्रश क्यों लगे होते हैं?

मॉल, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर लगी एस्केलेटर के दोनों किनारों पर छोटे-छोटे ब्रश लगे होते हैं. कई लोगों को लगता है कि इनसे जूते साफ होते हैं, लेकिन इनका असली काम कुछ और है. जानिए ये ब्रश लोगों को चोट लगने से बचाने में कैसे मदद करते हैं.

Advertisement
X
इन ब्रश का इस्तेमाल जूते साफ करने के लिए नहीं किया जाता. ( Photo: ITG)
इन ब्रश का इस्तेमाल जूते साफ करने के लिए नहीं किया जाता. ( Photo: ITG)

आपने मॉल, रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट पर एस्केलेटर (चलती सीढ़ियां) का इस्तेमाल जरूर किया होगा. अगर आपने ध्यान दिया हो, तो इसके दोनों किनारों पर छोटे-छोटे ब्रश लगे होते हैं. इन्हें देखकर कई लोगों को लगता है कि इनका काम जूतों की धूल-मिट्टी साफ करना है. लेकिन क्या सच में ऐसा होता है? दरअसल, इन ब्रश का इस्तेमाल जूते साफ करने के लिए नहीं किया जाता. इन्हें एस्केलेटर की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लगाया जाता है. इनका मुख्य काम लोगों को सावधान करना और उनके जूते, कपड़े या दूसरी चीजों को एस्केलेटर के किनारों में फंसने से बचाना है.

क्या काम करते हैं एस्केलेटर के किनारों पर लगे ब्रश?
एस्केलेटर की सीढ़ियां लगातार चलती रहती हैं. इनके दोनों तरफ एक किनारा होता है, जिसे साइड पैनल कहते हैं. सीढ़ियों और इस पैनल के बीच थोड़ी जगह होती है. अगर कोई व्यक्ति अपना पैर इस किनारे के बहुत पास रखता है, तो उसके जूते या चप्पल का हिस्सा इस खाली जगह में फंस सकता है. ऐसी स्थिति में चोट लगने का खतरा रहता है. खासकर बच्चों के जूते, ढीले कपड़े और चप्पल एस्केलेटर के किनारों में फंस सकते हैं. इसी खतरे को कम करने के लिए वहां ब्रश लगाए जाते हैं. जब किसी व्यक्ति का पैर या जूता ब्रश के संपर्क में आता है, तो उसे हल्का-सा एहसास होता है. इससे वह अपना पैर सीढ़ी के बीच की तरफ कर लेता है.

Advertisement

क्या ये ब्रश जूतों को अंदर जाने से रोकते हैं?
हां, इनका एक काम लोगों को एस्केलेटर के किनारों से दूर रखना भी है. हालांकि, ये कोई मजबूत दीवार या सुरक्षा गार्ड नहीं होते, जो जूते को पूरी तरह अंदर जाने से रोक सकें. इनका मुख्य उद्देश्य लोगों को पहले ही सावधान करना है, ताकि वे अपने पैर किनारों से दूर रखें.

एस्केलेटर पर चलते समय किन बातों का रखें ध्यान?
हमेशा सीढ़ी के बीच में खड़े हों. अपने जूते या चप्पल को किनारों से दूर रखें. बच्चों का हाथ पकड़कर एस्केलेटर पर चढ़ें. ढीले कपड़ों को सीढ़ियों के किनारों से दूर रखें. एस्केलेटर पर दौड़ने या खेलने से बचें. इसलिए अगली बार जब आप एस्केलेटर के किनारे लगे ब्रश देखें, तो उन्हें जूते साफ करने वाला ब्रश न समझें. ये आपकी सुरक्षा के लिए लगाए जाते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement