सोना को लेकर बड़ा खेल फिर से शुरू हो चुका है, जिसे लेकर अब नया टारगेट आ चुका है. फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि केंद्रीय बैंकों की ओर से सोने की खरीद में बढ़ोतरी देखी गई है और निवेशकों की ओर से जियो-पॉलिटिकल तनाव, बढ़ते सरकारी बॉन्ड और इकोनॉमी उतार-चढ़ाव से सेफ हैवेन कहे जाने वाले सोने की कीमतें अगले दो सालों में नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकती हैं.
सोने में तेजी आने के ये चार कारण
रिपोर्ट में कहा गया है कि फंड मैनेजरों को उम्मीद है कि सुरक्षित निवेश की मांग और सरकारी बॉन्ड, रुपये में गिरावट को लेकर चिंताओं के चलते मध्यम से लंबी अवधि में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी होगी. केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की खरीद भी इस कीमती धातु के भविष्य के नजरिए को प्रभातिव करने वाले एक महत्वपूर्ण कारक के रूप में उभरी है.
फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को सोने की कीमतों में 2% की बढ़ोतरी हुई और यह 4,075 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर पहुंच गई, क्योंकि निवेशकों ने इस संभावना का आकलन किया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में फिर से बढ़ोतरी हो सकता है.
सोने को मिल रहा केंद्रीय बैंकों के खरीद से सपोर्ट
रिपोर्ट में वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के फाइनल आंकड़ों से पता चला है कि केंद्रीय बैंकों ने सितंबर में करीब 63 टन सोन की खरीद की, जो नवंबर 2024 के बाद से उच्चतम मंथली खरीद है. ये आंकड़े केंद्रीय बैंक और इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड के आंकड़ों का उपयोग करके संकलित किए गए थे.
जनवरी में एक बार सोने की कीमत में तेजी आने के बाद उसका भाव 5,500 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गया था, हालांकि बाद में कीमतों में गिरावट आई. फिर भी, धातु की कीमत ऐतिहासिक रूप से उच्च स्तर पर बनी हुई है. अब एक बार फिर रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने की संभावना जताई गई है यानी भारतीय मार्केट के हिसाब से बात करें तो सोने की कीमतें 2 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार जा सकती है.
इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी की कीमत
यह नजरिया ऐसे समय में सामने आया है, जब सप्ताह की शुरुआत में भारी बिकवाली के बाद इंटरनेशनल मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में कुछ सुधार हुआ है. शुक्रवार, 16 अक्टूबर को, कॉमेक्स गोल्ड फ्यूचर्स 0.18% की बढ़ोतरी के साथ 4,177.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहे थे, जबकि सिल्वर फ्यूचर्स 0.48% बढ़कर 57.43 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए.
हालांकि, घरेलू सोने की कीमतों पर दबाव बना रहा. गुरुवार को नई दिल्ली में सोने की कीमत 900 रुपये गिरकर 1.49 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जो लगातार चौथे सत्र की गिरावट है. पीटीआई के अनुसार, चांदी की कीमत 6,000 रुपये गिरकर 2.15 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. मजबूत रुपये और फिजिकल डिमांड में कमी का असर घरेलू कीमतों पर पड़ा है.
(नोट- किसी भी धातु में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)