scorecardresearch
 

Patanjali Stock Crash: बाबा रामदेव की कंपनी को ये क्या हुआ? अचानक 20% तक टूटा शेयर

Patanjali Stock Crash: बुधवार को सेंसेक्स-निफ्टी तेज रफ्तार से भागे और तमाम कंपनियों के शेयरों ने अपने निवेशकों को कमाई कराई, लेकिन इस तेजी के बीच भी बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि का शेयर क्रैश नजर आया.

Advertisement
X
बाजार में तेजी के बावजूद बिखरा बाबा रामदेव की कंपनी का शेयर. (Photo: ITG)
बाजार में तेजी के बावजूद बिखरा बाबा रामदेव की कंपनी का शेयर. (Photo: ITG)

शेयर बाजार में बुधवार को दिनभर तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स मार्केट क्लोज होने पर ग्रीन जोन में बंद हुए. सेंसेक्स जहां 130 अंक, तो निफ्टी 26 अंक की उछाल में रहा. लेकिन बाजार की इस तेजी के बीच योगगुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि फूड्स का शेयर बुरी तरह क्रैश हो गया. कारोबार के दौरान ये करीब 20 फीसदी तक फिसला. हालांकि, आखिरी कारोबारी घंटे में इसकी गिरावट कुछ धीमी पड़ी, लेकिन फिर भी Patanjali Foods Share और अंत में मामूली सुधार के बावजूद 14 फीसदी फिसलकर बंद हुआ.  

52 वीक के लो पर पतंजलि का शेयर 
शेयर मार्केट में बुधवार को कारोबार की शुरुआत होने पर पतंजलि फूड्स का शेयर अपने पिछले कारोबार बंद 407.40 रुपये की तुलना में फ्लैट ओपन हुआ. लेकिन फिर अचानक कुछ ऐसा हुआ कि निवेशकों में भगदड़ मच गई और Patanjali Foods Share देखते ही देखते क्रैश हो गया. 

दोपहर 12 बजते-बजते बाबा रामदेव की कंपनी का शेयर करीब 19.52 फीसदी फिसलकर 328 रुपये पर आ गया, जो इसका 52 वीक का नया लो-लेवल है. हालांकि, आखिरी कारोबारी घंटे में पतंजलि शेयर के गिरने की रफ्तार कुछ धीमी हुई, लेकिन इसके बावजूद ये 14.73 फीसदी की गिरावट लेकर 347.50 रुपये पर क्लोज हुआ. कंपनी का मार्केट कैपिटल भी गिरकर 12,620 करोड़ रुपये पर आ गया. 

पतंजलि शेयर में गिरावट की ये वजह!
अगर Patanjali Share Crash के पीछे के कारणों की बात करें, तो रिपोर्ट्स के मुताबिक शेयर में भारी गिरावट कंपनी में हुई ब्लॉक डील की खबर के बाद देखने को मिली है. इस Block Deal के जरिए 355 रुपये प्रति शेयर के भाव पर कंपनी के 54 लाख से ज्यादा शेयरों का लेन-देन हुआ. इन सौदों का कुल मुल्य करीब 195 करोड़ रुपये रहा, जिसके बाद पतंजलि शेयर में भारी बिकवाली देखने को मिली. 

Advertisement

1 साल में 40% फिसला शेयर
जहां बुधवार को शेयर बाजार में तेजी के बाद भी पतंजलि शेयर भरभराकर टूटा, तो वहीं बता दें कि कंपनी का शेयर बीते कुछ समय से लगातार गिरावट में नजर आया है. इसका अंदाजा Patanjali Share Return देखकर लगाया जा सकता है. पिछले एक साल में ये शेयर 40 फीसदी से ज्यादा फिसला है, जबकि छह महीने में इसने 33 फीसदी से अधिक का निगेटिव रिटर्न दिया है, इसके अलावा एक महीने की परफॉर्मेंस देखें, तो रामदेव का शेयर बुधवार की गिरावट के साथ 18.37 फीसदी फिसला है. 

कंपनी की सफाई

पतंजलि फूड्स ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि कंपनी अपने व्यावसायिक लक्ष्यों और ग्रोथ पर ध्यान केंद्रित करते हुए सामान्य रूप से कामकाज कर रही है. शेयरों की कीमत में आए बड़े बदलाव को लेकर प्रबंधन ने कहा कि वर्तमान में ऐसी कोई महत्वपूर्ण घटना, जानकारी या परिस्थिति नहीं है, जिसे सेबी (SEBI) के सूचीबद्धता नियमों के तहत स्टॉक एक्सचेंजों के साथ साझा करने की आवश्यकता हो. 

क्या करतीहै कंपनी? 
पतंजलि फूड्स लिमिटेड (Patanjali Foods Ltd) मुख्य रूप से भारत में खाद्य तेल और एफएमसीजी प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग और सेल से जुड़ी है. कंपनी के प्रमुख उत्पादों में सोयाबीन तेल, सरसों तेल, घी, बिस्कुट, नूडल्स, जूस और अन्य पैकेज्ड फूड शामिल हैं. 

Advertisement

कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन मजबूत रहा है, जिसे इसके बीती चौथी तिमाही के नतीजों को देखकर समझा जा सकता है. पतंजलि फूड्स ने इस दौरान कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 46% का इजाफा दर्ज किया, जो उछलकर 523.97 करोड़ रुपये हो गया. इससे पिछले वर्ष की समान अवधि में ये प्रॉफिट 358.51 करोड़ रुपये था. FY2025-26 की जनवरी-मार्च अवधि के दौरान बाबा रामदेव की कंपनी की कुल इनकम बीते साल की समान तिमाही के 9,564.47 करोड़ रुपये से बढ़कर 11,212.17 करोड़ रुपये हो गई.

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement