scorecardresearch
 

'मेरी हत्या करवाना चाहता है आकाश यादव...', तेज प्रताप ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

तेज प्रताप यादव ने आकाश यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने दावा किया है कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है और जान को खतरा है.

Advertisement
X
तेज प्रताप यादव ने लगाया अपनी हत्या की साजिश का बड़ा आरोप (File Photo)
तेज प्रताप यादव ने लगाया अपनी हत्या की साजिश का बड़ा आरोप (File Photo)

जनशक्ति जनता दल के संस्थापक, राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने आकाश यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. तेज प्रताप का कहना है कि 'मेरे खिलाफ बड़ी साजिश रची जा रही है'. उन्होंने सीधा आरोप लगाया कि 'आकाश यादव विपक्ष के नेताओं के साथ मिलकर उनकी हत्या करवाना चाहता है'. उन्होंने दावा किया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के कुछ ही समय बाद उनके घर में घुसने की कोशिश भी की गई.

तेज प्रताप यादव ने बताया कि उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर शुक्रवार शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. उनके मुताबिक कार्यक्रम खत्म होने के बाद चार लोगों ने उनके घर में घुसने का प्रयास किया. इसी घटना के बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर पूरे मामले की जानकारी दी. तेज प्रताप ने साफ किया कि शिकायत में आकाश यादव समेत उन सभी संदिग्धों के नाम शामिल हैं, जिन पर उन्हें शक है.

हत्या की साजिश का आरोप

तेज प्रताप यादव का कहा कि 'आकाश यादव मेरी हत्या करवाना चाहता है'. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के कुछ लोगों के साथ मिलकर उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है. तेज प्रताप का दावा है कि उन्हें आकाश यादव के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई. मामला बेहद गंभीर होने की वजह से उन्होंने इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की है.

Advertisement

तेज प्रताप ने बताया कि जब उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही थी, ठीक उसी दौरान कुछ गुंडे वहां पहुंच गए थे. उनके अनुसार यह पूरी घटना उन्हें डराने, दबाव बनाने की कोशिश का हिस्सा है. अब उन्होंने इस पूरे मामले को कानून के हवाले कर दिया है.

बता दें कि सुरक्षा के मुद्दे पर तेज प्रताप पहले भी इसी तरह अपनी नाराजगी जता चुके हैं. उनका कहना है कि पहले मुझे वाई-प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी, लेकिन बिहार लौटने पर केवल एक सुरक्षाकर्मी दिया गया. इसी वजह से उन्होंने उस इकलौते गार्ड को भी वापस कर दिया था.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement