बिहार के सिवान जिले में आज उस समय हड़कंप मच गया जब भारी पुलिस बल ने रघुनाथपुर के राजद विधायक ओसामा शहाब के आवासों पर एक साथ छापेमारी की. सारण रेंज के डीआईजी नीलेश कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ओसामा के शहर स्थित 'नया किला' बंगले और उनके पैतृक गांव 'प्रतापपुर' पहुंची.
तकरीबन आधा घंटे तक ओसामा साहब के नया किला के बंगला में छापेमारी चलती रही. उस वक्त ओसामा शहाब घर में मौजूद नहीं थे. उनकी मां हिना साहब घर में मौजद थी. हालांकि छापामारी उनके पैतृक गांव प्रतापपुर में भी जमकर की गई. वहां से भी कुछ भी नहीं प्रशासन को मिल सका.
बता दें की कुछ दिनों पहले बड़हरिया रोड स्थित झुनापुर हाईवे के पास एक जमीनी विवाद में डॉक्टर सुधा सिंह ने महादेवा थाने में ओसामा साहब और उनके सहयोगी साबिर मियां और फरहान पर प्राथमिक दर्ज कराई थी.
यह भी पढ़ें: शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब बनाम बाहुबली चंदन सिंह, पथराव-फायरिंग से हत्या के मुकदमे तक, फिर दहला सीवान
इसमें सीधे तौर पर ओसामा शहाब पर यह आरोप लगाया था कि जबरन मेरी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं,जिसके बाद ओसामा साहब की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत से खारिज हो गई .अब मामला पटना उच्च न्यायालय में पहुंचा हुआ है. फिलहाल इस मामले में राजद के विधायक ओसामा साहब अभी फरार चल रहे हैं. जिस मामले में पुलिस ने आज उनके आवास पर छापेमारी की है.
आपको बता दें कि ओसामा शहाब पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे हैं. शहाबुद्दीन अपने समय में सिवान में दबदबे और सियासी तूती के लिए मशहूर थे, लेकिन उनके निधन के बाद उनकी राजनीतिक विरासत अब उनके बेटे ओसामा शहाब संभाल रहे हैं.