रोहतास
रोहतास (Rohtas) जिला भारत के बिहार राज्य (Bihar) के जिलों में से एक है. इस जिले का प्रशासनिक मुख्यालय सासाराम (Sasaram) है. बिहार में रोहतास जिले की साक्षरता सबसे अधिक है. बिहार के सबसे अधिक वन क्षेत्र रोहतास जिले में है. जिला रेड कॉरिडोर का हिस्सा है. रोहतास जिला पटना डिवीजन में आता है, और 2011 के जनगणना के मुताबिक इसका क्षेत्रफल 3,881 वर्ग किमी है (Area of Rohtas), जनसंख्या 29.60 लाख है (Rohtas Population) और यहां प्रति वर्ग किमी पर 763 लोग रहते हैं (Rotash Density).
रोहतास जिला 1972 में बनाया गया था, जब पूर्व शाहाबाद जिले को दो भागों में विभाजित किया गया. यह पूर्व जिले के सासाराम और भभुआ के उप-मंडलों के अनुरूप था. 1991 में, भभुआ को एक अलग जिले के रूप में विभाजित किया गया था, जिसे 1994 में कैमूर जिले का नाम दिया गया था (Formation of Rohtas District).
रोहतास जिले को दो प्रमुख प्राकृतिक क्षेत्रों में विभाजित किया जा सकता है. उत्तर और उत्तर-पूर्व में सासाराम का मैदान है, जो एक जलोढ़ मैदान है. यह उत्तर-पूर्व की ओर धीरे-धीरे नीचे की ओर झुका हुआ है. सासाराम ब्लॉक में पूर्व में फैले हुए जंगल हैं. जिले के दक्षिणी भाग में रोहतास का पठार है. रोहतास का पठार, चट्टानी और बजरी वाली मिट्टी के साथ-साथ वनों के कारण कृषि के लिए कम उपयुक्त है. पठार पर प्राकृतिक रूप से कई प्रकार की लंबी घास उगती हैं, जिनमें नाशपाती घास, कुस और खास खास शामिल हैं. दुर्गावती, बजारी, कोयल और सुरा सहित उत्तर की ओर कई धाराएं बहती हैं (Geographical Area of Rohtas).
यहां बोली जाने वाली भाषाएं भोजपुरी, हिंदी और अंग्रेजी हैं (Languages of Rohtas).
बिहार के रोहतास जिले के सासाराम में Roadies के 21वें सीजन की शूटिंग चल रही है. 21 अक्टूबर से पहुंची करीब 500 लोगों की टीम सिकरिया डैम, करमचट डैम और कैमूर की पहाड़ियों में शूटिंग कर रही है. नेहा धूपिया, प्रिंस नरूला और निखिल चिनापा समेत कई हस्तियां यहां पहुंची हैं. इससे पहले गया जी में एक सप्ताह तक शूटिंग हुई थी.
बिहार के रोहतास जिले में पत्नी की हत्या के मामले में सासाराम कोर्ट ने दोषी पति ज्ञानी महतो को उम्रकैद की सजा सुनाई है. शिवसागर थाना क्षेत्र के गोतहर गांव में 15 जनवरी को उसने पत्नी सरिता देवी पर कुदाल से हमला किया था. मृतका के भाई ने केस दर्ज कराया था. सात गवाहों की गवाही के बाद अदालत ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया.
नौ दिन, नौ कलश और बिना पानी पिए देवी की आराधना... बिहार के रोहतास जिले के सासाराम में नवरात्र के दौरान आस्था की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखने के लिए लोग पूजा पंडाल पहुंच रहे हैं. मोहद्दीगंज की शिव दुर्गा पूजा समिति में सुनील कुमार अपने सीने पर नौ कलश रखकर साधना कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि वह पिछले 10 से 12 साल से इसी तरह पूजा करते आ रहे हैं.
बिहार के रोहतास जिले में पेट्रोल-डीजल की एक रिटेल शॉप में आग लगने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई. वहीं दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए. दोनों का सासाराम सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना के बाद दुकान में रखे एलपीजी सिलेंडर में आग लगने और उसके फटने की भी चर्चा है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है.
सासाराम में मुख्यमंत्री की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक महिला सिपाही की तस्वीर और वीडियो चर्चा में है. ड्यूटी के दौरान वह अपने छोटे बच्चे को गोद में लिए नजर आईं. एक तरफ उनके कंधों पर मुख्यमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी, तो दूसरी तरफ गोद में मासूम की देखभाल का दायित्व. वीडियो सामने आने के बाद लोग उनकी कर्तव्यनिष्ठा और मातृत्व भाव की सराहना कर रहे हैं.
Rohtas News: बिहार के सासाराम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा ड्यूटी के दौरान गोद में मासूम बच्चे को संभाले नजर आईं महिला सिपाही. खाकी का फर्ज और मां की जिम्मेदारी साथ निभाने का वीडियो वायरल. पढ़ें पूरी खबर...
बिहार के सासाराम में 16 वर्षीय लक्ष्मी कुमारी का शव मिलने के बाद उसे अस्पताल पहुंचाने के तरीके पर सवाल उठ रहे हैं. बड्डी थाना क्षेत्र के डूमरखोह जंगल के एक पुराने कुएं से शव बरामद हुआ था. इसके बाद शव को ट्रैक्टर के पीछे लगे लोहे के कृषि यंत्र ‘हल’ पर बोरे में बांधकर करीब 20 किलोमीटर दूर सदर अस्पताल ले जाया गया.
बिहार के रोहतास में प्रेम विवाह के महज दो महीने बाद एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध हत्या का मामला सामने आया है. बड्डी थाना क्षेत्र के डूमरखोह जंगल के कुएं से बोरे में बंद लक्ष्मी कुमारी का शव मिला. पुलिस ने उसके पति पिंकू बिंद और धनजी पासी को गिरफ्तार किया है. मामले की जांच जारी है.
भारत-जापान के बीच टी20 इंटरनेशनल मुकाबले से पहले अभिषेक आनंद का एक वीडियो सामने आया, जिसने बिहार से जापान तक उनके क्रिकेट सफर को चर्चा में ला दिया. अभिषेक ने जापानी टीम के लिए 18 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में भाग लिया है. हालांकि वो भारत के खिलाफ मुकाबले का हिस्सा नहीं होंगे.
रोहतास जिले में अलग-अलग जगहों पर करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गई. दिनारा में बर्थडे पार्टी का खाना बनाने गए हलवाई ने जान गंवाई, जबकि नटवार में मोटर ठीक करते समय और संझौली में पंपिंग सेट के तार की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई. तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजे गए.
रोहतास के बिक्रमगंज में एक सियार ने 10 से ज्यादा लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने लाठी-डंडों से सियार को घेर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
रोहतास में एक सियार ने अचानक 10 से ज्यादा लोगों पर हमला कर दिया. डुमरांव रोड इलाके में लोग अपने घरों के बाहर बैठे थे, तभी सियार ने कई लोगों को काटकर घायल कर दिया. घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. हमले के बाद मची अफरा-तफरी के बीच ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से सियार को घेर लिया और उसकी मौत हो गई.
ढोल-नगाड़ों के साथ युवक ट्रैक्टर पर विश्वकर्मा भगवान की प्रतिमा लेकर विसर्जन के लिए निकले थे, अचानक एक हादसे के बाद सफर में अचानक चीख-पुकार मच गई. रास्ते में ट्रक की टक्कर ने दो युवकों की जान ले ली और कई घायल हो गए. हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया.
बिहार के रोहतास में प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे ट्रैक्टर को ट्रक ने टक्कर मार दी. इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार आशीष शर्मा और अजीत चंद्रवंशी नाम के युवकों की मौत हो गई, जबकि 5 से ज्यादा युवक घायल हुए हैं. इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रक में आग लगा दी. ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया है.
बिहार के रोहतास में 2014 में एक महिला के गायब होने के बाद नहर से मिले शव की पहचान उसके परिवार ने बेटी के रूप में की थी। हत्या के आरोप में पति और ससुराल के आठ लोगों पर केस हुआ और कई लोग जेल गए। करीब 12 साल बाद पुलिस ने झारखंड से कथित तौर पर उसी महिला को जिंदा बरामद किया.
बिहार के रोहतास जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने 12 साल पुराने हत्या के केस पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. जिस महिला की हत्या के आरोप में उसके पति, ससुर, जेठ समेत परिवार के आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ और कई लोगों को जेल हो गई, पुलिस ने उसी महिला को 12 साल बाद झारखंड से जिंदा बरामद किया है.
बिहार के रोहतास जिले के सासाराम में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेदा गांव में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे मणि भूषण कुमार और ननकी देवी की देर रात घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई.
ये कहानी रोहतास की है. बिहार पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर नौकरी लगने के बाद एक महिला के अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई. महिला की पोस्टिंग बेगूसराय के BSAP में बताई जा रही है. अब उसके पति ने डालमियानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है, एसपी से भी गुहार लगाई है. महिला की मां भी बेटी के लापता होने की शिकायत लेकर एसपी के पास पहुंची हैं.
रोहतास के डेहरी स्थित कॉलेज के हॉस्टल में 12 मार्च 2026 को एक लॉ स्टूडेंट प्रियंका सिंह ने खुदकुशी कर ली थी. घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. प्रियंका ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था. अब करीब पांच महीने बाद पुलिस ने जांच और जुटाए गए सबूतों के आधार पर मामले का खुलासा किया है.
बिहार के रोहतास में पटना से सासाराम जा रही यात्रियों से भरी बस ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी. हादसे में पत्नी नेहा कुमारी की मौत हो गई, जबकि पति धनु कुमार गंभीर रूप से घायल हैं. टक्कर के बाद बस यात्री शेड से जा भिड़ी. बस में सवार पांच लोग भी घायल हुए हैं. सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.
सासाराम सदर अस्पताल के मॉडल हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में बिजली गुल होने के बाद मरीजों का इलाज मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में करना पड़ा. घटना का वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल की बिजली व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं.