scorecardresearch
 

पटना में दिन दहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

पटना में दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने बताया कि हत्या की जांच की जा रही है और जमीन विवाद की वजह से ही घटना को अंजाम दिया गया है. परिजनों ने पटना के मेयर के बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने इसको लेकर कहा कि ये अभी जांच का विषय है.

Advertisement
X
पटना में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या
पटना में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

बिहार की राजधानी पटना में एक प्रॉपर्टी डीलर अरुण कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई जिसका CCTV वीडियो भी सामने आया है. वारदात आलमगंज थाना क्षेत्र के जल्ला रोड पर मलिया महादेव मंदिर के पास हुई. बताया जा रहा कि अरुण को अपराधियों ने उनके सीने, सिर और गर्दन में कई गोलियां मारी थी.

रिपोर्ट के मुताबिक अपराधियों की ओर से करीब 6 से 7 राउंड फायरिंग की गई थी. घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक अरुण कुमार की मौत हो चुकी थी. 

रिपोर्ट के मुताबिक परिजनों ने हत्या का आरोप मेयर के बेटे पर लगाया है. इस पर अधिकारी ने कहा कि अभी यह जांच का विषय है. पुलिस के मुताबिक जमीन विवाद की वजह से ही इस हत्या को अंजाम दिया गया है. अरुण कुमार की हत्या के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.


 

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement