scorecardresearch
 

पटना में युवक की हत्या से बवाल... 20 बाइकर्स ने पहले घेरा, फिर सिर-पीठ में मारी गोली

पटना के दिदारगंज थाना क्षेत्र के शुकुलपुर में गुलशन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. उसके साथी आलोक के मुताबिक करीब 20 बाइकर्स ने उन्हें घेर लिया था. गुलशन के सिर और पीठ में गोली लगी. हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने NH-30 पर आगजनी कर सड़क जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हुआ.

Advertisement
X
युवक, जिसकी पटना में हत्या कर दी गई. (Photo: ITG)
युवक, जिसकी पटना में हत्या कर दी गई. (Photo: ITG)

बिहार की राजधानी पटना में एक युवक की हत्या के बाद जमकर बवाल हुआ. दिदारगंज थाना क्षेत्र के शुकुलपुर में गुलशन कुमार को कथित तौर पर कई बाइक पर सवार करीब 20 बाइकर्स ने घेर लिया. इसके बाद उसके सिर और पीठ में गोली मारी, जिससे उसकी मौत हो गई. वारदात के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया. गुस्साए लोगों ने सड़क पर आगजनी की और NH-30 को जाम कर दिया. हालात को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा.

दोस्त को धमकाकर भगाया, गुलशन पर हुआ हमला
घटना के वक्त गुलशन कुमार अपने साथी आलोक के साथ था. आलोक के मुताबिक कई बाइक पर सवार करीब 20 बाइकर्स को देखकर गुलशन बाइक से कूदकर भागने लगा. वहीं, वहां मौजूद बाइकर्स ने आलोक को धमकी देकर भगा दिया.

आलोक ने गुलशन के भाई को फोन कर बताया कि कई बाइकर्स गुलशन के पीछे पड़े हैं. जानकारी मिलने के बाद उसका भाई घटनास्थल पर पहुंचा तो गुलशन के सिर और पीठ में गोली लगी थी. इस वारदात के बाद परिवार में मातम पसर गया, जबकि स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया.

हत्या के बाद NH-30 पर आगजनी और हंगामा
गुलशन की हत्या की खबर फैलते ही लोग सड़क पर उतर आए. आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर आगजनी की, जिससे NH-30 पर यातायात बाधित हो गया. हालात बिगड़ने की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. अधिकारियों ने लोगों को समझाकर यातायात धीरे-धीरे बहाल कराया.

Advertisement

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
एसडीपीओ अवधेश कुमार ने युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने की पुष्टि की है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाने में जुटी है.

वारदात के बाद शुकुलपुर में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस की नजर इलाके की स्थिति पर बनी हुई है. अब जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गुलशन पर हमला क्यों किया गया और इस वारदात में कौन-कौन शामिल था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement