scorecardresearch
 

'हिमंता बिस्वा भारत के सबसे बड़े डकैत', पप्पू यादव की असम सीएम पर विवादित टिप्पणी

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर तीखा हमला बोला. उन्होंने उन्हें सबसे चरित्रहीन व्यक्ति बताया और कई गंभीर आरोप लगाए. पप्पू यादव ने कहा कि अगर हिम्मत है तो उन्हें गिरफ्तार करके दिखाया जाए. इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है.

Advertisement
X
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव (File Photo: ITG)
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव (File Photo: ITG)

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने एक बार फिर विवादित बयान देकर राजनीतिक माहौल गरमा दिया है. उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर तीखा हमला बोला और उन्हें लेकर कई गंभीर आरोप लगाए. पूर्णिया में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री धरती के सबसे चरित्रहीन इंसान हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उनसे बड़ा डकैत भारत में कोई पैदा नहीं हुआ है.

पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि हिमंता बिस्वा सरमा असम की जनता के गद्दार हैं और उन्होंने उन्हें चोर तक कहा. उन्होंने यह भी कहा कि उनके खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए. इसके अलावा उन्होंने कहा कि असम के मुख्यमंत्री ने उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को गाली दी है और पूरे देश की बेटियों का अपमान किया है.

असम के मुख्यमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि इस बयान से हर जाति और धर्म की बेटियों का अपमान हुआ है. पप्पू यादव ने खुले तौर पर चुनौती देते हुए कहा कि अगर हिमंता बिस्वा सरमा में दम है तो उन्हें गिरफ्तार करके दिखाएं.

पप्पू यादव के बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमाया

साथ ही  उन्होंने कहा कि जहां भी बुलाया जाएगा. वह आने के लिए तैयार हैं. इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है. पप्पू यादव के इस बयान को लेकर अब आगे क्या प्रतिक्रिया आती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement