scorecardresearch
 

नीतीश कुमार का एक अणे मार्ग की बजाय 7 सर्कुलर रोड होगा नया पता, सीएम हाउस से शिफ्ट होने लगा सामान 

नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी नहीं छोड़ी है, लेकिन सीएम हाउस से उनके सामान शिफ्ट करने की शुरुआत हो गई है. सीएम का सामान अब सात सर्कुलर रोड के बंगले में शिफ्ट किया जाने लगा है.

Advertisement
X
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Photo: PTI)
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Photo: PTI)

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सियासी ठौर अब दिल्ली होगा, यह हो चुका है. नीतीश कुमार ने पिछले दिनों बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. वह देश की संसद के उच्च सदन यानी राज्यसभा में सदस्य के रूप में शपथ भी ग्रहण कर चुके हैं. संसदीय जीवन की शुरुआत के साथ ही नीतीश कुमार के सीएम पद से इस्तीफे की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और अब इसकी तैयारियां धरातल पर भी नजर आने लगी हैं.

नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री की कुर्सी अभी नहीं छोड़ी है, लेकिन मुख्यमंत्री आवास खाली करने की शुरुआत जरूर कर दी है. सीएम नीतीश का सामान एक अणे मार्ग से अब सात सर्कुलर रोड शिफ्ट हो रहा है. नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद सीएम आवास खाली करना होगा. नीतीश कुमार सीएम आवास के बाद कहां रहेंगे, यह भी अब तय हो चुका है.

यह भी पढ़ें: 'हम चाहते थे वो PM बनकर रिटायर हों', नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर बोले अखिलेश यादव

नीतीश कुमार का सामान सात सर्कुलर रोड के जिस बंगले में शिफ्ट किया जा रहा है, वह पहले भी इस बंगले में रह चुके हैं. साल 2014 के आम चुनाव में जेडीयू की हार के बाद नीतीश कुमार ने जब नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ दी थी. सत्ता जीतन राम मांझी को सौंप दी थी. तब भी नीतीश कुमार पूर्व मुख्यमंत्री की हैसियत से इसी बंगले में शिफ्ट हुए थे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली में मंत्री नहीं बनेंगे नीतीश कुमार, बिहार और संगठन पर रहेगा पूरा फोकस

जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की जब सुगबुगाहटें शुरू हुईं, तभी उनके अगले आवास के तौर पर इस बंगले को चुन लिया गया था. इस बंगले को नीतीश कुमार के आवास के रूप में तैयार किया जा चुका है. बता दें कि नीतीश कुमार ने एक दिन पहले ही राज्यसभा सदस्य के रूप में अपनी नई पारी के लिए शपथ ले ली है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement