scorecardresearch
 

‘बच्चे को मत मारो’ कहना दादा को पड़ा भारी, बेटे ने पीट-पीटकर मार डाला

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सनाठी गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. पोते की पिटाई से बचाने पहुंचे 68 वर्षीय महेश सहनी की उनके बेटे मनोज सहनी ने कथित तौर पर बांस और ईंट से हमला कर हत्या कर दी. परिजनों के अनुसार आरोपी अपने बेटे को बेरहमी से पीट रहा था.

Advertisement
X
मुजफ्फरपुर में बुजुर्ग की हत्या. (Photo: Representational )
मुजफ्फरपुर में बुजुर्ग की हत्या. (Photo: Representational )

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां पोते को पिटाई से बचाने गए एक बुजुर्ग की उनके ही बेटे ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना बोचहां थाना क्षेत्र के गरहों ओपी अंतर्गत सनाठी गांव की है. मृतक की पहचान 68 वर्षीय महेश सहनी के रूप में हुई है. मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे मनोज सहनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

सिर में चोट लगने से हुई मौत
जानकारी के अनुसार शनिवार को मनोज सहनी अपने छोटे बेटे की पिटाई कर रहा था. बताया जा रहा है कि बच्चा स्कूल जाने में आनाकानी कर रहा था, जिससे नाराज होकर पिता उसे बेरहमी से मारने लगा. बच्चे की चीख-पुकार सुनकर दादा महेश सहनी बीच-बचाव करने पहुंचे और बेटे को बच्चे को नहीं मारने की बात कही.

आरोप है कि इसी दौरान मनोज सहनी आपा खो बैठा और अपने पिता पर हमला कर दिया. पहले उसने बांस से वार किया, फिर ईंट से सिर और कान के पास हमला कर दिया. हमले में महेश सहनी गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े. मृतक के छोटे बेटे धीरज कुमार ने बताया कि मेरा भाई मेरे पिता जी की हत्या कर दिया है. वह अपने बच्चे को मार रहा था. पिता जी ने मना किया तो उसने बांस और ईंट से हमला कर दिया. जिससे सिर में गंभीर चोट लगने के बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

Advertisement

घटना के बाद गांव में पसरा मातम
घटना के बाद परिजन आनन-फानन में घायल महेश सहनी को इलाज के लिए एसकेएमसीएच लेकर पहुंचे. अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों ने सीटी स्कैन कराने की सलाह दी. परिजनों का आरोप है कि पैसे की कमी के कारण समय पर सीटी स्कैन नहीं हो सका. इसी बीच उनकी हालत बिगड़ती गई और इलाज के दौरान मौत हो गई.

घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है. परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. एसकेएमसीएच ओपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतक की पत्नी नगीना देवी के बयान पर आरोपी बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement