scorecardresearch
 

बिहार के सासाराम में Roadies की शूटिंग, नेहा धूपिया और प्रिंस नरूला पहुंचे

बिहार के रोहतास जिले के सासाराम में Roadies के 21वें सीजन की शूटिंग चल रही है. 21 अक्टूबर से पहुंची करीब 500 लोगों की टीम सिकरिया डैम, करमचट डैम और कैमूर की पहाड़ियों में शूटिंग कर रही है. नेहा धूपिया, प्रिंस नरूला और निखिल चिनापा समेत कई हस्तियां यहां पहुंची हैं. इससे पहले गया जी में एक सप्ताह तक शूटिंग हुई थी.

Advertisement
X
डीएम ने किया 21वें सीजन का उद्घाटन.(Photo: Screengrab)
डीएम ने किया 21वें सीजन का उद्घाटन.(Photo: Screengrab)

बिहार के रोहतास जिले के सासाराम में चर्चित रियलिटी शो "रोड़ीज" (Roadies) की शूटिंग चल रही है. 21 अक्तूबर बुधवार से ही शो की पूरी टीम सासाराम पहुंच गई है. रोहतास के डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने शो के 21वें सीजन का उद्घाटन किया. इस दौरान अभिनेत्री नेहा धूपिया, निखिल चिनापा, प्रिंस नरूला, विजय सिंह और अभिषेक मिराज समेत कई चर्चित हस्तियां यहां पहुंची हैं.

शो की शूटिंग सासाराम के सिकरिया डैम, करमचट डैम और कैमूर की पहाड़ियों के अलग-अलग स्थानों पर की जा रही है. इन इलाकों में शूटिंग बेहद गोपनीय तरीके से चल रही है. पहाड़ी क्षेत्र के दुर्गम रास्तों और प्राकृतिक नजारों के बीच रात-रात भर शूटिंग की जा रही है. स्थानीय स्तर पर इस बड़े रियलिटी शो की मौजूदगी को लेकर काफी चर्चा है.

यह भी पढ़ें: रोहतास में पेट्रोल-डीजल की दुकान में लगी आग, पिता-पुत्री की मौत... मां और 8 महीने का बेटा गंभीर

गया के बाद अब सासाराम पहुंची Roadies की टीम

सासाराम आने से पहले शो की टीम गया जी में करीब एक सप्ताह तक शूटिंग कर चुकी है. अब पूरी टीम रोहतास जिले में अलग-अलग लोकेशन पर शूटिंग कर रही है. इस प्रोडक्शन से जुड़ी टीम में करीब 500 लोग शामिल हैं. उनके ठहरने के लिए सासाराम के अलग-अलग होटलों में व्यवस्था की गई है.

Advertisement

कैमूर की दुर्गम पहाड़ियों में रातभर शूटिंग

शूटिंग के लिए सिकरिया डैम, करमचट डैम और कैमूर पहाड़ी के कई स्थान चुने गए हैं. यह इलाका अपने दुर्गम रास्तों के लिए जाना जाता है. ऐसे स्थानों पर रात के समय भी शूटिंग जारी है. पूरी प्रक्रिया को गोपनीय रखा गया है, ताकि शो से जुड़ी गतिविधियों और शूटिंग के दृश्यों का खुलासा पहले से न हो.

रोहतास में पहली बार बॉलीवुड की एंट्री

रोहतास जिले के इस इलाके में पहली बार बॉलीवुड से जुड़ी इतनी बड़ी टीम के पहुंचने को खास माना जा रहा है. Roadies जैसे चर्चित शो की शूटिंग से सासाराम और कैमूर की पहाड़ियों को व्यापक पहचान मिलने की उम्मीद है. फिलहाल, करीब 500 सदस्यों वाली टीम जिले के विभिन्न होटलों में ठहरी हुई है और अलग-अलग प्राकृतिक लोकेशन पर शूटिंग में जुटी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement