scorecardresearch
 

घूमता रहा झूला, नीचे गिरते-टकराते रहे लोग... कटिहार मेले के खौफनाक वीडियो से हड़कंप

बिहार के कटिहार में बड़ी दुर्गा स्थान के दशहरा मेले में ब्रेक डांस झूले का डरावना वीडियो वायरल है. घूमते झूले से कुछ लोग गिरते या कूदते और दूसरे सीट बॉक्स से टकराते दिख रहे हैं. घटना के बाद हंगामा हुआ तो पुलिस ने लोगों को शांत कराया. झूला मालिक ने धीरे-धीरे चलने और रुकने की बात कही है, लेकिन हादसे की असली वजह स्पष्ट नहीं है.

Advertisement
X
हंगामे के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा.(Photo: Screengrab)
हंगामे के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा.(Photo: Screengrab)

बिहार के कटिहार शहर में बड़ी दुर्गा स्थान पर दशहरा के मौके पर लगे मेले से ब्रेक डांस झूले का एक डरावना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में झूले के घूमने के दौरान सीट बॉक्स से कुछ लोग नीचे गिरते या कूदते दिखाई दे रहे हैं. इसी बीच वे झूले के दूसरे बॉक्स से भी टकराते नजर आते हैं. इस घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई.

यह घटना 22 अक्टूबर की देर शाम की बताई जा रही है. वायरल वीडियो में एक महिला भी झूले से गिरती दिखाई देती है. कुछ लोग नीचे गिरने के बाद वहां से निकलते नजर आते हैं. घटना के बाद मेले में मौजूद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. स्थिति बिगड़ती देख नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराया.

यह भी पढ़ें: 101 व्यंजन, देवी के 9 रूप और हजारों भक्त... कटिहार के 100 साल पुराने मंदिर में अनोखा आयोजन

वीडियो सामने आने के बाद मेले में लगे झूले की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. हालांकि, अब तक यह आधिकारिक तौर पर स्पष्ट नहीं हुआ है कि सीट का लॉक खुलने, बॉक्स टूटने या किसी अन्य वजह से लोग नीचे गिरे थे. घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की भी आधिकारिक सूचना नहीं मिली है.

Advertisement

सीट का लॉक खुला या लोग डरकर कूदे?

घटना की वजह को लेकर स्थानीय लोगों के बीच अलग-अलग चर्चाएं हैं. कुछ लोगों का कहना है कि सीट बॉक्स ठीक से बंद नहीं होने के कारण उसमें बैठे लोग नीचे गिर गए. वहीं, कुछ लोग झूले के किसी बॉक्स की सीट टूटने की आशंका जता रहे हैं. एक अन्य चर्चा यह भी है कि कुछ लोग डर के कारण घूमते झूले से बीच में ही कूद गए.

वीडियो में झूला घूमता रहता है और नीचे गिरे या कूदे लोग दूसरे सीट बॉक्स से टकराते दिखाई देते हैं. इस दौरान लोगों के बीच बचने-बचाने की कोशिश भी नजर आती है. अचानक हुए इस घटनाक्रम के कारण मेले में मौजूद लोगों के बीच दहशत फैल गई और झूले के आसपास भीड़ जमा हो गई.

देखें वीडियो...

हंगामे के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना के बाद मेले में मौजूद लोगों ने जमकर हंगामा किया. हालात बिगड़ते देख पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और लोगों को समझाकर शांत कराया. दशहरा के बाद भी बड़ी दुर्गा स्थान में मेला जारी है. ऐसे में इस घटना ने वहां लगाए गए मनोरंजन के झूलों की तकनीकी जांच और सुरक्षा इंतजामों को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

Advertisement

झूला मालिक ने क्या बताया?

ब्रेक डांस झूले के मालिक नागेंद्र कुमार ने घटना को लेकर कहा कि इस झूले में ब्रेक नहीं होता, जो फेल हो जाए. उनके मुताबिक, झूला धीरे-धीरे घूमना शुरू करता है, फिर अपनी गति पकड़ता है और रुकते समय भी धीरे-धीरे ही रुकता है.

नागेंद्र कुमार का कहना है कि इसी दौरान कुछ लोग झूले से उतर गए. नीचे मौजूद लोगों को लगा कि वे गिर गए हैं. इसके बाद उन्हें बचाने की कोशिश में अफरा-तफरी मच गई. झूला मालिक ने दो-तीन लोगों को चोट लगने की बात सुने जाने का भी जिक्र किया, हालांकि घायलों की स्थिति की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

झूले की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि घटना की असली वजह सीट की लॉकिंग में खराबी थी, बॉक्स टूटने की आशंका थी या लोग डर के कारण झूले से कूदे थे. इन सभी पहलुओं की तकनीकी जांच जरूरी है. घटना के बाद झूले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं, जबकि वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement