scorecardresearch
 

बिहार में बनेंगे 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट, CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला

बिहार में अपराध पर नियंत्रण और मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए राज्य सरकार 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करेगी. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने X पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इससे लंबित आपराधिक मामलों का तेजी से निपटारा होगा और दोषियों को जल्द सजा मिल सकेगी. सरकार का मानना है कि इस पहल से न्यायिक प्रक्रिया तेज होगी, कानून-व्यवस्था मजबूत होगी और लोगों का न्याय व्यवस्था पर भरोसा बढ़ेगा.

Advertisement
X
फास्ट ट्रैक कोर्ट बनने से गंभीर आपराधिक मामलों की सुनवाई में तेजी आएगी. File Photo ITG
फास्ट ट्रैक कोर्ट बनने से गंभीर आपराधिक मामलों की सुनवाई में तेजी आएगी. File Photo ITG

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की है कि राज्य सरकार आपराधिक मामलों के त्वरित निस्तारण और अपराध नियंत्रण को मजबूत करने के लिए 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन करेगी. मुख्यमंत्री ने यह घोषणा बोधगया में नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन पर आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन के दौरान की.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार लोगों को जल्द न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और स्पीडी ट्रायल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हर आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराएगी. उन्होंने यह भी घोषणा की कि अब प्रत्येक माह के दूसरे मंगलवार को पटना में राज्य स्तरीय 'सहयोग शिविर' आयोजित किया जाएगा. जिन लोगों के आवेदनों का प्रखंड स्तर पर निस्तारण हो चुका है, लेकिन वे फैसले से संतुष्ट नहीं हैं, वे इस शिविर में अपनी शिकायतें रख सकेंगे.

सम्राट चौधरी ने कहा कि समय पर और प्रभावी न्याय सुनिश्चित करने के लिए न्यायपालिका, पुलिस और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है. उन्होंने कहा कि नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सरकार न्यायपालिका के साथ मिलकर काम करती रहेगी. मुख्यमंत्री ने पुलिस व्यवस्था और न्याय प्रणाली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और आधुनिक तकनीक के अधिकतम उपयोग पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि तकनीक से अपराध की जांच, निगरानी और न्याय प्रक्रिया को और प्रभावी बनाया जा सकेगा.

Advertisement

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पुलिस थानों को सीसीटीवी कैमरों, डिजिटल उपकरणों और बेहतर फोरेंसिक सुविधाओं से लैस कर रही है. इसके साथ ही 112 इमरजेंसी सेवा की औसत प्रतिक्रिया समय को वर्तमान 10 मिनट से घटाकर 7 से 8 मिनट करने का लक्ष्य रखा गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी कदमों से बिहार में कानून का राज और मजबूत होगा तथा राज्य की आपराधिक न्याय व्यवस्था और अधिक प्रभावी बनेगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement