scorecardresearch
 

सम्राट सरकार के कैबिनेट विस्तार की आ गई तारीख, किस दल से कितने मंत्री... हो गया तय!

बिहार की सम्राट चौधररी सरकार अपने मंत्रिमंडल का बड़ा विस्तार करने जा रही है. 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित होने वाले भव्य समारोह में भाजपा, जेडीयू और सहयोगी दलों के कुल 27 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी.

Advertisement
X
सम्राट चौधरी सरकार का होगा कैबिनेट विस्तार (File Photo: ITG)
सम्राट चौधरी सरकार का होगा कैबिनेट विस्तार (File Photo: ITG)

बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार के कैबिनेट विस्तार की तारीख तय हो गई है. आगामी 7 मई को पटना के गांधी मैदान में एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जहां नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी. बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी पटना पहुंच सकते हैं. 

मंत्रिमंडल विस्तार के लिए गांधी मैदान में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, इस विस्तार में कुल 27 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है. 

मौजूदा वक्त में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ जेडीयू कोटे से दो डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव ही कैबिनेट का हिस्सा हैं, ऐसे में इस विस्तार के जरिए सरकार को पूर्ण स्वरूप दिया जाएगा.

किसके हिस्से कितनी सीट?

कैबिनेट विस्तार में एनडीए के सभी घटक दलों को प्रतिनिधित्व देने की तैयारी है. मिली जानकारी के मुताबिक, बीजेपी से 12 और जनता दल यूनाइटेड (JDU) से 11 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है. इसके अलावा, चिराग पासवान की पार्टी एलजेपीआर से 2 मंत्रियों को जगह मिल सकती है. जीतन राम मांझी की पार्टी HAM और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम से भी एक-एक मंत्री को कैबिनेट में शामिल किए जाने की संभावना है. इस संतुलन के जरिए सम्राट चौधरी सरकार राज्य के सभी वर्गों और सहयोगी दलों को साधने की कोशिश कर रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: अमित शाह से मिलेंगे सम्राट चौधरी, मंत्रिमंडल विस्तार, नामों पर बात होगी पक्की ?

गांधी मैदान में तैयारियां

शपथ ग्रहण समारोह को देखते हुए पटना का प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है. गांधी मैदान में भव्य मंच तैयार किया जा रहा है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. बीजेपी और जेडीयू के कार्यकर्ताओं में इस विस्तार को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement