scorecardresearch
 

'हां, सरेंडर कर देंगे', सुप्रीम कोर्ट से झटके के बाद अनंत सिंह का पहला रिएक्शन

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अनंत सिंह ने कहा कि वह 1 दिसंबर को सरेंडर करेंगे और उन्हें न्यायालय से राहत की उम्मीद है. उन्होंने नीरज कुमार पर फंसाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब वह नीतीश कुमार और ललन सिंह से नहीं मिलेंगे.

Advertisement
X
अनंत सिंह ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. (Photo- X/Screengrab)
अनंत सिंह ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. (Photo- X/Screengrab)

बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि वह 1 दिसंबर को सरेंडर कर देंगे. हालांकि, उन्हें उम्मीद है कि अदालत से उन्हें जमानत मिल जाएगी. अनंत सिंह ने कहा, "न्यायालय पर भरोसा है. कोर्ट से बेल मिलेगा." सुप्रीम कोर्ट ने दुलारचंद यादव हत्याकांड में उनकी जमानत रद्द करते हुए 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का निर्देश दिया है.

अनंत सिंह ने इस मामले में खुद को निर्दोष बताते हुए दुलारचंद यादव के पोते नीरज कुमार पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि नीरज कुमार ने ही दुलारचंद यादव की हत्या करवाई और उन्हें इस मामले में फंसाया है. अनंत सिंह के मुताबिक, उनके खिलाफ जो भी केस हुए हैं, वे सब नीरज कुमार ने करवाए हैं.

यह भी पढ़ें: अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दुलारचंद यादव हत्याकांड में 1 दिसंबर तक सरेंडर का आदेश

'नीरज ने जो कहा, सरकार और पार्टी ने वही किया'

अनंत सिंह ने आरोप लगाया कि नीरज कुमार की बात को सरकार और पार्टी दोनों ने सही माना. उन्होंने कहा कि नीरज कुमार ने जो कहा, सरकार ने वही किया और पार्टी ने भी वैसा ही किया. अनंत सिंह ने कहा कि अगर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री रहते तो ऐसा कभी नहीं होता. उनके मुताबिक, नीतीश कुमार के कमजोर पड़ने के बाद यह सब हुआ.

Advertisement

अनंत सिंह ने साफ कहा कि अब वह न तो नीतीश कुमार से मिलेंगे और न ही ललन सिंह से. अनंत सिंह ने बिहार में जेडीयू के राजनीतिक भविष्य पर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए चुनाव में खाता खोलना भी मुश्किल होगा.

बेटे के चुनाव लड़ने पर क्या बोले अनंत सिंह?

अपने बेटे के चुनाव लड़ने के सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि उनकी इच्छा थी कि बेटा चुनाव लड़े, लेकिन अब यह उसकी मर्जी पर निर्भर है. उन्होंने अपने साथ हुए कथित अन्याय को लेकर कहा, "मेरे साथ जिसने जुल्म किया, भगवान उसे दिखाएगा."

यह भी पढ़ें: अनंत सिंह को सरेंडर करना होगा, दुलारचंद मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका

सुप्रीम कोर्ट ने 30 अक्टूबर को अनंत सिंह की जमानत रद्द कर दी और उन्हें 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का आदेश दिया है. दुलारचंद यादव के पोते नीरज कुमार ने पटना हाईकोर्ट के जमानत आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement