प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान बनासकांठा में भव्य रोड शो का आयोजन हुआ. समर्थकों ने तिरंगा लहराकर और तख्तियां दिखाकर उनका स्वागत किया. इस दौरे में पीएम मोदी किसानों को कई सौगात देंगे, बनास डेयरी परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे और राष्ट्रीय एकता दिवस पर केवड़िया में सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देंगे.