scorecardresearch
 

600KM रेंज, मसाज वाली सीट्स और बहुत कुछ... इलेक्ट्रिक SUV की एंट्री

फॉक्सवैगन ने आईडी टाइगुन को पेश कर दिया है. ये कंपनी ने इलेक्ट्रिक एसयूवी है जो 600 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज के साथ आती है. इसमें दो बैटरी पैक का विकल्प मिलता है. इस कार में ट्रिपल स्क्रीन का सेटअप दिया गया है. इसमें ADAS, मसाज, वेंटिलेशन और पावर्ड सीट्स मिलेंगी. आइए जानते हैं फॉक्सवैगन की इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की खास बातें.

Advertisement
X
Volkswagen ID Tiguan अगले साल यूरोपियन मार्केट में लॉन्च होगी. (Photo: volkswagen-newsroom.com)
Volkswagen ID Tiguan अगले साल यूरोपियन मार्केट में लॉन्च होगी. (Photo: volkswagen-newsroom.com)

फॉक्सवैगन ने अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को रिवील कर दिया है. हम बात कर रहे हैं फॉक्सवैगन आईडी टाइगुन (Volkswagen ID Tiguan) की, जिसे यूरोपियन मार्केट के लिए पेश किया गया है. ये कार 2027 में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होगी. इस एसयूवी को आईडी 4 और आईडी 5 के सक्सेसर के तौर पर पेश किया गया है. 

ये इलेक्ट्रिक एसयूवी दो बैटरी ऑप्शन- 58kWh और 77kWh में मिलेगी. इसे रियर व्हील ड्राइव और ऑल व्हील ड्राइव लेआउट में खरीदा जा सकता है. फॉक्सवैगन इस कार को ICE (इंटरनल कंबशन इंजन) वेरिएंट के साथ ही बेचेगी. आइए जानते हैं इस कार की खास बातें. 

एक्सटीरियर में क्या मिलेगा? 

आईडी टाइगुन को कंपनी ने एमईबी प्लस प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, जिसका डिजाइन ब्रांड की प्योर पॉजिटीव लैंग्वेज को फॉलो करती है. कंपनी का कहना है कि उन्होंने इस कार को एक क्रॉसओवर के मुकाबले एसयूवी वाला लुक ज्यादा देने की कोशिश की है. 

इसमें एलईडी हेडलैम्प्स, कनेक्टेड एलईडी डीआरएल्स और इल्यूमिनेटेड लोगो का इस्तेमाल किया गया है. कार के फ्रंट बंपर में एयर कर्टन दिए गए हैं. वहीं फॉग लैम्प्स नीचे की ओर मिलते हैं. कार में पुल-टाइप डोर हैंडल मिलते हैं. टेलगेट पर टाइगुन की बैजिंग मिलती है. इस कार में 534 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है और 32 लीटर का फ्रंक स्पेस मिलता है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: CRETA से SIERRA तक, इन SUVs के दीवाने हुए लोग, 30 दिनों में 69 हजार से ज्यादा ने खरीदी

इंटीरियर और फीचर्स 

आईडी टाइगुन में ऑल ब्लैक थीम मिलती है, जो सिल्वर एक्सेंट के साथ आता है. इसमें ट्रिपल स्क्रीन वाला सेटअप मिलता है. कार में फिजिकल कंट्रोल दिए गए हैं. कार में टू-स्पोक स्टीयरिंग मिलती है. कार में 15 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 12 इंच की पैसेंजर स्क्रीन मिलती है. 

यह भी पढ़ें: Maruti-Tata को टक्कर देने की तैयारी, नई SUV ला रही है ये कंपनी

इसके अलावा इलेक्ट्रिक एसयूवी में ADAS सूट, पावर्ड फ्रंट सीट्स मिलेंगी, जो मेमोरी, मसाज और वेंटिलेशन फीचर्स के साथ आएंगी. कार में हरमन कार्डन साउंड सिस्टम, पैनोरोमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, कनेक्टेड कार टेक, एबिएंट लाइटिंग और व्हीकल-टू-लोड फंक्शन मिलता है. 

बैटरी और रेंज 

फॉक्सवैगन आईडी टाइगुन में दो बैटरी पैक 58kWh और 77kWh की बैटरी पैक का विकल्प मिलता है. छोटे बैटरी पैक के साथ सिर्फ रियर माउंटेड मोटर का विकल्प मिलेगा, जो 190 एचपी की पावर ऑफर करेगा. वहीं 77kWh की बैटरी के साथ रियर व्हील ड्राइव और ऑल व्हील ड्राइव दोनों का विकल्प मिलेगा. 

इन सेटअप के साथ कार क्रमशः 286 एचपी और 299 एचपी की पावर ऑफर करेगी. कार निर्माता का दावा है कि ये गाड़ी 600 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करेगी. इसकी टोइंग कैपेसिटी 2 टन तक की है. कार की कीमत, चार्जिंग स्पीड और चार्जिंग टाइमिंग के बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement