scorecardresearch
 

रडार, टचस्क्रीन और 343KM रेंज... लॉन्च हुई नई देसी बाइक X-47 Venom

अल्ट्रावायलेट ने भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक को लॉन्च कर दिया है. एक्स-47 वेनम में कंपनी ने दो बैटरी पैक का ऑप्शन दिया है, जिसकी क्लेम्ड रेंज 343 किलोमीटर तक की है. ये बाइक 150 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड के साथ आती है. इस बाइक को कंपनी ने अपने लेटेस्ट प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Advertisement
X
Ultraviolette X-47 Venom दो बैटरी ऑप्शन के साथ मिलेगी. (Photo: ITG)
Ultraviolette X-47 Venom दो बैटरी ऑप्शन के साथ मिलेगी. (Photo: ITG)

देसी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी अल्ट्रावायलेट ऑटोमोटिव (Ultraviolette Automotive) ने अपनी दमदार बाइक एक्स-47 वेनम (X-47 Venom) को लॉन्च कर दिया है. ये इलेक्ट्रिक बाइक दमदार फीचर्स के साथ आती है. इसे कंपनी के नेक्स्ट जनरेशन वीएक्स-100 आर्किटेक्चर पर तैयार किया गया है. 

कंपनी ने फ्यूचर प्रोडक्ट्स में भी इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जाएगा. नए वीएक्स-100 प्लेटफॉर्म की बात करें, तो कंपनी ने बैटरी, मोटर और कंट्रोलर में बदलाव करके बाइक का वेट कम किया है और एफिशिएंसी भी बढ़ाई है. इस मोटरसाइकिल का वजन लगभग 180 किलोग्राम है. 

पिछली जनरेशन के मुकाबले इस बाइक का वजन 20 किलोग्राम कम है. अल्ट्रावायलेट का कहना है कि नया बैटरी पैक 15 परसेंट हलका है और 25 परसेंट ज्यादा एनर्जी डेंसिटी ऑफर करता है. इसमें नया लाइट फ्यूरी मोटर दिया गया है, जो 9000 आरपीएम तक पर ऑपरेट करता है और सॉफ्ट मैग्नेट कंपोनेंट्स के साथ आता है. 

कितनी है कीमत? 

अल्ट्रावायलेट एक्स-47 वेनम को कंपनी ने 2.65 लाख रुपये की इंट्रोडक्टरी प्राइस पर लॉन्च किया है. ये कीमत सिर्फ शुरुआती 5000 यूनिट्स के लिए है. इसके बाद बाइक की रेगुलर कीमत 3 लाख रुपये हो जाएगी. यानी फिलहाल कंपनी 35 हजार रुपये का बेनिफिट दे रही है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Ultraviolette Tesseract: तारीख पर तारीख…15 महीने पहले लॉन्च हुआ था स्कूटर, अब 2027 में मिलेगा

ये कीमत बाइक के 7kWh बैटरी वाले वेरिएंट की है. वहीं कंपनी ने 11kWh बैटरी वाले वेरिएंट की कीमतों का ऐलान नहीं किया है. 22 अक्टूबर से इस बाइक की बुकिंग शुरू कर दी गई है. इसकी डिलीवरी नवंबर में शुरू होगी. 

क्या है बाइक में खास? 

अल्ट्रावायलेट एक्स-47 वेनम दो बैटरी ऑप्शन में आती है. इसमें 7kWh और 11kWh की बैटरी मिलेगी, जिसमें टॉप वेरिएंट की क्लेम्ड रेंज 343 किलोमीटर है. कंपनी ने 7kWh वाले बैटरी वेरिएंट की रेंज का ऐलान नहीं किया है. इसमें 30kW की पावर वाला मोटर मिलता है. 

यह भी पढ़ें: 323Km की रेंज और ADAS... 1 लाख रुपये कम में खरीद सकते हैं Ultraviolette बाइक

कंपनी का दावा है कि ये बाइक सिर्फ 2.7 सेकंड में 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है. वहीं 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में इसे 5.9 सेकंड का वक्त लगता है. ये 12kW तक की डीसी चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. इसकी टॉप स्पीड 155 किलोमीटर प्रति घंटे की है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement