scorecardresearch
 

भूल जाएंगे Bullet और Classic 650, आ रही सबसे पावरफुल Royal Enfield

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750 की एंट्री होने वाली है. ये कंपनी की अब तक की सबसे पावरफुल बाइक होगी. इसमें 750 सीसी का इंजन मिलेगा, जो 55 बीएचपी की पावर ऑफर करेगा. कंपनी ने इस बाइक का टीजर जारी कर दिया है. इस बाइक को कंपनी अगले महीने इटली में होने वाली मोटर शो में पेश कर सकती है. आइए जानते हैं नई रॉयल एनफील्ड में क्या कुछ खास होगा.

Advertisement
X
Royal Enfield Himalayan 750 को कंपनी अगले महीने पेश कर सकती है. (Photo: Instagram/ Royal Enfield)
Royal Enfield Himalayan 750 को कंपनी अगले महीने पेश कर सकती है. (Photo: Instagram/ Royal Enfield)

रॉयल एनफील्ड अपनी नई बाइक को लॉन्च करने वाली है. कंपनी ने अपनी अपकमिंग बाइक का टीजर जारी कर दिया है, जो ब्रांड के एडवेंजर बाइक्स के पोर्टफोलियो का हिस्सा होगी. कंपनी ने जो टीजर जारी किया है, इसमें एक एडवेंचर बाइक दिख रही है, जिसका डिजाइन हाल में स्पॉट हुई रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750 (Royal Enfield Himalayan 750) से मिलता है. 

बाइक के टीजर में मिलान, इटली के कॉर्डिनेट्स दिए गए हैं. 3 नवंबर से इस शहर में ईआईसीएमए (EICMA) के 83वें एडिशन का आयोजन होने वाला है. यानी रॉयल एनफील्ड की ये बाइक ईआईसीएमए में पेश हो सकती है. टीजर में बाइक का लुक कुछ हद तक समझ में आ रहा है. 

क्या होगा इस बाइक में खास?

इसमें लंबी विंडस्क्रीन, उठी हुई टेल और एडवेंचर बाइक वाला स्टाइल दिया गया है. प्रोडक्शन रेडी हिमालयन  750 को पहले भी टेस्टिंग में देखा गया है. हालांकि, कंपनी ने अपकमिंग बाइक का नाम कन्फर्म नहीं किया है. अपने टीजर पोस्ट में कंपनी ने हिमालयन हैशटैग का इस्तेमाल किया है. ये दिखाता है कि ये ब्रांड की एडवेंचर सीरीज का हिस्सा होगी. 

ये कंपनी के पोर्टफोलियो में मिलने वाली सबसे पावरफुल और फ्लैगशिप एडवेंचर बाइक होगी. इसमें 750 सीसी का पैरलल ट्विन इंजन मिल सकता है, जो 55 बीएचपी की पावर और 65 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करेगा. बाइक की चैसिस भी नई होगी. टेस्ट मोटरसाइकिल को यूएसडी फ्रंट फॉर्क के साथ देखा गया है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Royal Enfield को रोकनी पड़ी इस बाइक की बुकिंग, अब आ रहा नया अवतार

वहीं रियर में कंपनी मोनोशॉक सस्पेंशन दे सकती है. इसके अलावा बाइक में ट्विन फ्रंट डिस्क ब्रेक और सिंगल रियर रोटर मिलेगा. इसमें 19 इंच का फ्रंट और 17 इंच का रियर व्हील सेटअप दिया जा सकता है. टेस्टिंग में बाइक को एलॉय और स्पोक दोनों तरीके के व्हील्स के साथ देखा गया है. 

कई कलर में हो सकती है लॉन्च

बाइक में ट्रैक्शन कंट्रोल, राइडिंग मोड्स, टीपीएमएस और कलर टीएफटी डिस्प्ले मिलेगा. ये सभी फीचर्स कंपनी अपनी 450 सीसी और 650 सीसी वाली बाइक्स से शेयर कर सकती है. इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और गूगल के टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन का फीचर भी मिल सकता है. 

यह भी पढ़ें: Royal Enfield को टक्कर! होंडा ने लॉन्च की 500 सीसी वाली CB500 बाइक, कीमत है इतनी

इसके अलावा रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750 में बड़ा फ्यूल टैंक, सेमी फेयरिंग, बड़ी विंडस्क्रीन, राउंड एलईडी हेडलैम्प, अपस्वेट एग्जॉस्ट और रेज्ड रियर सेक्शन मिलेगा. हाल में ही इस बाइक को रेड, वॉइट, ग्रे और ऑलिव ग्रीन फिनिश में स्पॉट किया गया था. इस बाइक की कीमतें 4 लाख रुपये एक्स शोरूम के आसपास शुरू हो सकती हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement