scorecardresearch
 

160Km रेंज, लॉन्च हुई देसी इलेक्ट्रिक बाइक Revolt RVX, इतनी है कीमत

भारतीय बाजार में रिवोल्ट ने अपनी नई बाइक को लॉन्च कर दिया है. हम बात कर रहे हैं Revolt RVX बाइक की, जो 160 किलोमीटर की रेंज और दमदार फीचर्स के साथ आती है. ये बाइक 230 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करती है. ब्रांड की मानें, तो इसे 80 मिनट में 0 से 80 परसेंट तक फास्ट चार्जर से चार्ज किया जा सकता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

Advertisement
X
Revolt RVX सिंगल चार्ज में 160 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है. (Photo: Revolt Motors)
Revolt RVX सिंगल चार्ज में 160 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है. (Photo: Revolt Motors)

रिवोल्ट मोटर्स (Revolt Motors) ने अपने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लाइन-अप को एक्सपैंड किया है. इसके तहत कंपनी ने आरवीएक्स बाइक को लॉन्च किया है. कंपनी इस बाइक को इंट्रोडक्टरी प्राइस पर लेकर आई है. रिवोल्ट ने नई बाइक में परफॉर्मेंस पर फोकस किया है, जो यंग ऑडियंस को टार्गेट करती है. 

बाइक में नया मिड-ड्राइव मोटर दिया गया है. इसके अलावा रिवोल्ट आरवीएक्स (Revolt RVX) में रिमूवेबल बैटरी मिलती है, जो 160 किलोमीटर की क्लेम्ड आईडीसी रेंज के साथ आती है. आइए जानते हैं भारतीय बाजार में लॉन्च हई इस बाइक की कीमत और दूसरी खास बातें. 

कितनी है कीमत? 

रिवोल्ट मोटर्स ने आरवीएक्स को 1.24 लाख रुपये (एक्स शोरूम) की इंट्रोडक्टरी प्राइस पर लॉन्च किया है. ये बाइक कंपनी की 200 डीलरशिप पर मिलेगी. अगर आप दिल्ली में हैं, तो इसे और सस्ते में खरीद सकते हैं. नई दिल्ली ईवी पॉलिसी के फायदों के साथ इस बाइक को 94,990 रुपये की कीमत पर खरीद पाएंगे. 

इस बाइक में नया मिड-ड्राइव परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर (PMSM) मिलता है, जो 4kW का है. इस मोटर का पीक आउटपुट 5.3kW है. रिवोल्ट का दावा है कि ये मोटरसाइकिल 230 एनएम का टॉर्क ऑफर करती है. रिवोल्ट आरवीएक्स सिर्फ 3.9 सेकंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेता है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: कार जैसी सेफ्टी, मोरसाइकिल जैसा मजा! HERO ला रहा 3 पहियों वाली इलेक्ट्रिक बाइक

पावर, स्पीड और फीचर्स

इसकी टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटे की है. ये स्पीड बूस्ट मोड में मिलेगी. इसमें 3.24kWh की रिमूवेबल बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज में 160 किमी की क्लेम्ड रेंज ऑफर करती है. फास्ट चार्जर के साथ इस बाइक को 0 से 80 परसेंट तक सिर्फ 80 मिनट में चार्ज किया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें: 15,000 कम दाम... 211KM रेंज! स्टाइलिश इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च

इसमें फ्रंट यूएसडी फॉर्क और रियर मोनोशॉक मिलते हैं. बाइक 3.5 इंच के आईपी 67 रेटेड पीएमवीए डिस्प्ले के साथ आती है. इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टेलीमैटिक्स और ओटीए अपडेट मिलेंगे. आरवीएक्स में चार राइडिंग मोड्स- बूस्ट, स्पोर्ट, सिटी और इको मिलते हैं. इसके अलावा जियो-फेंसिंग, कॉल और मैसेज नोटिफिकेशन, हील होल्ड असिस्ट, रिवर्स मोड, वॉक असिस्ट और व्हीकल लोकेटर जैसे फीचर्स मिलेंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement