26 May 2026
By; Aaj Tak Auto
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी अल्ट्रावॉयलेट ऑटोमोटिव ने अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक बाइक X47 रेंज में एक नया एंट्री-लेवल वेरिएंट जोड़ा है.
Photo: ultraviolette.com
खास बात यह है कि कंपनी ने इस नए मॉडल की कीमत कम रखने के लिए इसमें अपनी एडवांस Hypersense रडार टेक्नोलॉजी को हटा दिया है.
Photo: ultraviolette.com
इसके बावजूद बाइक की परफॉर्मेंस और बाकी फीचर्स पहले जैसे ही रखे गए हैं. इस नए वेरिएंट की लिस्टिंग के बाद अब X47 लाइनअप में कुल 6 वेरिएंट हो गए हैं.
Photo: ultraviolette.com
X47 के नए बेस मॉडल की शुरुआती कीमत 2.49 लाख रुपये है. जो पहले से मौजूदा X47 Original वेरिएंट (2.64 लाख) के मुकाबले 15 हजार रुपये सस्ता है.
Photo: ultraviolette.com
नए बेस X47 मॉडल और पहले वाले X47 Original वेरिएंट के बीच सबसे बड़ा फर्क Hypersense रडार सिस्टम का है.
Photo: ultraviolette.com
इस सिस्टम में कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलते थे, जिनमें रियर कोलिजन वार्निंग, लेन चेंज असिस्ट, ओवरटेक अलर्ट और ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन जैसे फीचर्स शामिल हैं.
Photo: ultraviolette.com
रडार सिस्टम हटाने के अलावा बाइक के बाकी स्पेसिफिकेशन बिल्कुल पहले जैसे ही रखे गए हैं. इसमें वही 27kW का इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है.
Photo: ultraviolette.com
इसकी टॉप-स्पीड 145 किमी/घंटा है. वहीं 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में इसे सिर्फ 2.8 सेकंड का समय लगता है.
Photo: ultraviolette.com
नई X47 में 7.1kWh का बैटरी पैक दिया गया है. कंपनी दावा करती है कि यह बाइक IDC सर्टिफाइड 211 किलोमीटर की रेंज दे सकती है.
Photo: ultraviolette.com
इसमें ड्यूल-चैनल ABS, डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल-होल्ड और पार्क असिस्ट जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं.
Photo: ultraviolette.com
इसके अलावा ग्लाइड, कॉम्बैट और बैलिस्टिक जैसे तीन राइडिंग मोड भी मिलते हैं. बाइक में Wi-Fi और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फीचर भी मिलता है.
Photo: ultraviolette.com