scorecardresearch
 

Toyota Fortuner के लिए खतरा है ये SUV, जल्द भारत में होने वाली है लॉन्च

सितंबर महीने में भारतीय बाजार में कई गाड़ियां लॉन्च होने वाली हैं. इसमें से एक किआ सोरेंटो है, जो थ्री रो हाइब्रिड एसयूवी है. ये कार 4 सितंबर को लॉन्च होने वाली है. इस कार का मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर से होगा. सोरेंटो डीजल और हाइब्रिड अवतार दोनों में आएगी. ये कार फॉच्यूनर से कई लाख रुपये सस्ती हो सकती है. आइए जानते हैं ये कार क्या लाएगी.

Advertisement
X
Toyota Fortuner की कीमत 34.76 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. (Photo: ITG)
Toyota Fortuner की कीमत 34.76 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. (Photo: ITG)

टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) का भारतीय बाजार में एक अलग ही क्रेज है. नेताओं के काफिले से लेकर आम लोगों की चाहत तक आपको हर जगह ये एसयूवी नजर आ जाएगी. इस कार की पॉपुलैरिटी की एक बड़ी वजह टोयोटा का भरोसा और मार्केट में ना के बराबर इसके कंपटीशन का होना है. फिलहाल एमजी मैजेस्टर ही इसका डायरेक्ट कंपटीशन है.

हालांकि, आने वाले दिनों में टोयोटा के इस 'अजेय सिपाही' को एक बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा. फॉर्च्यूनर को चुनौती देने किआ अपनी बड़ी एसयूवी सोरेंटा (Kia Sorento) को लेकर आ रही है. इस कार का प्रोडक्शन भारत में शुरू हो चुका है. 

कब लॉन्च होगी कार?

थ्री रो वाली इस एसयूवी को कंपनी 4 सितंबर को लॉन्च करने वाली है. फिलहाल कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि इस कार को अनंतपुर फैक्टरी में तैयार किया जा रहा है. अब बात करते हैं किस तरह से ये कार फॉर्च्यूनर के सिंहासन को चुनौती दे सकती है. 

दरअसल, किसी कार की छवि बनाने में उसकी कीमत की बड़ी भूमिका होती है. खासकर बेस वेरिएंट की कीमत की. इसके आधार पर ही कार को जज किया जाता है. यहीं पर किआ सोरेंटो बड़ा खेल सकती है. रिपोर्ट्स की मानें, तो किआ इस कार को 28 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर सकती है. 

Advertisement
Kia Sorento
किआ सोरेंटो डीजल और हाइब्रिड पेट्रोल अवातर में आएगी. (Photo: Kia India)

यह भी पढ़ें: KIA Sorento: ऐसी होगी ब्रांड की पहली हाइब्रिड SUV, लॉन्च से पहले देखें तस्वीरें

फिलहाल इसकी कीमत का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है. अगर किआ इस कीमत पर सोरेंटो को लॉन्च करती है, तो फॉर्च्यूनर के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है. इस कीमत पर सोरेंटो उन लोगों का ध्यान खींचेगी, जो फॉर्च्यूनर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं. सोरेंटो हाइब्रिड और डीजल दोनों ही इंजन के साथ आएगी. 

फॉर्च्यूनर चाहने वालों के लिए विकल्प 

जहां फॉर्च्यूनर एक ओल्ड-स्कूल बॉडी ऑन फ्रेम एसयूवी है. डीजल इंजन के साथ आने वाली ये कार टोयोटा के भरोसे की कहानी है. ये कार ड्यूरेबिलिटी और रफ रोड एबिलिटी जैसे बेसिक्स पर फोकस करती है. वहीं सोरेंटो एक मोनोकॉक एसयूवी है. इसमें बेहतर कैबिन, टेक्नोलॉजी, एफिशिएंसी और रोजमर्रा की ड्राइव के लिए तैयार किया गया है. 

यह भी पढ़ें: 4.8 मीटर लंबी और दमदार पावर, आ रही है Kia Sorento, टीजर हुआ जारी

ये कार स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड अवतार में आएगी. स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन के साथ ये 7 सीटर कार शहरी रास्तों के लिए अच्छा विकल्प बन सकती है. इसकी वजह से शहरों में रहने वाले वे लोग इस कार पर विचार कर सकते हैं, जो पहले फॉर्च्यूनर पर जाते थे. वहीं सोरेंटो का डीजल इंजन उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प होगा, जो लंबी दूरी और लो-एंड टॉर्क चाहते हैं.

Advertisement

सोरेंटो ऑल ड्राइव फीचर के साथ आएगी. बात करें टोयोटा फॉर्च्यूनर की, तो इसकी कीमत 34.76 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. अगर सोरेंटो 30 लाख रुपये से कम में लॉन्च होती है, ये टोयोटा फॉर्च्यूनर खरीदारों का ध्यान खींचेगी. शहरों में रहने वाले वो लोग जो डीजल से बचना चाहते हैं इस पर विचार कर सकते हैं. खैर सोरेंटो फॉर्च्यूनर को कितना नुकसान पहुंचाएगी ये आने वाले दिनों में ही पता चलेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement