Jeep ला रही सस्ती SUV, टाटा मोटर्स के साथ मिलकर करेगी तैयार

22 May 2026

By: Aajtak Auto

आ रही सस्ती जीप

कम बजट वाली जीप (Jeep) का जाने कितने ही लोगों को लंबे समय से इंतजार है. हालांकि, अभी सबसे सस्ती जीप एसयूवी कंपास है. 

Photo: jeep-india.com

Tata के साथ बनाएगी कार

अब कंपनी ने अपने फ्यूचर प्लान को रिवील कर दिया है. इन्वेस्टर डे 2026 पर जीप की पैरेंट कंपनी स्टेलेंटिस ग्रुप ने बताया है कि जीप टाटा के साथ मिलकर एक SUV लाएगी.

Photo: jeep-india.com

कब होगी लॉन्च? 

इस एसयूवी को 2028 में लॉन्च किया जाएगा. इसके लिए प्लेटफॉर्म टाटा मोटर्स प्रोवाइड करेगी. कार निर्माता भारत में कार बनाएगी और उसे दूसरे देशों में एक्सपोर्ट करेगी.

Photo: jeep-india.com

एक्सपोर्ट करेगी कंपनी

कंपनी इस एसयूवी को सिर्फ भारत में नहीं बल्कि 50 अन्य देशों में भी बेचने की प्लानिंग में है. इस कार को 50 देशों में एक्सपोर्ट किया जाएगा. 

Photo: jeep-india.com

कंपनी ने क्या बताया? 

स्टेलेंटिस एशिया पैसिफिक रिजन के प्रमुख, ग्रेगोइरे ऑलिवियर ने बताया कि अपकमिंग जीप मॉडल एक ग्लोबल प्रोडक्ट होगा, जिसे लो-कॉस्ट इंजीनियरिंग के जरिए बनाया जाएगा.

Photo: jeep-india.com

टाटा के प्लेटफॉर्म पर बनेगी

हालांकि, उन्होंने ये नहीं बताया है कि टाटा मोटर्स के किस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल वो अपनी कार को बनाने में करेंगे. कयास है कि ये प्लेटफॉर्म ARGOS होगा. 

Photo: jeep-india.com

सिएरा भी इस पर बेस्ड है

ARGOS प्लेटफॉर्म पर ही टाटा सिएरा बेस्ड है. ये जीप की ब्रांड इमेज को सूट भी करती है क्योंकि इसमें ऑल व्हील ड्राइव दिया जा सकता है. 

Photo: jeep-india.com

दो ब्रांड भारत में एक्टिव हैं

कंपनी लंबे समय से टाटा मोटर्स के साथ मिलकर काम कर रही है. फिलहाल स्टेलेंटिस भारत में जीप और सिट्रोएन जैसे ब्रांड को ऑपरेट कर रही है. 

Photo: jeep-india.com

कई कारें बेचती है कंपनी

हालांकि, दोनों ही ब्रांड्स सेल्स के मामले में चुनौती का सामना कर रहे हैं. जीप भारत में अभी कंपास, मेरिडियन, रैंगलर और ग्रैंड चेरोकी को बेच रही है.

Photo: jeep-india.com

Read Next