scorecardresearch
 

Honda की बड़ी तैयारी, CRETA को टक्कर देने का प्लान, ला रही नई SUV

Honda Elevate facelift: होंडा भारतीय बाजार में क्रेटा को टक्कर देने के लिए एलिवेट को लेकर आई थी. लेकिन इस कार ने अब तक कोई ऐसा कमाल नहीं किया है. अब कंपनी आगे की तैयारी कर रही है, जिसके तहत इस साल के अंत तक ब्रांड एक नई एसयूवी को लॉन्च कर सकता है. ये एसयूवी एलिवेट फेसलिफ्ट हो सकती है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Advertisement
X
Honda Elevate के फेसलिफ्ट को कई बार टेस्ट करते हुए स्पॉट किया गया है. (Photo: Honda Cars India)
Honda Elevate के फेसलिफ्ट को कई बार टेस्ट करते हुए स्पॉट किया गया है. (Photo: Honda Cars India)

होंडा अपनी पॉपुलर एसयूवी को नए अवतार में लाने की तैयारी कर रही है. हम बात कर रहे हैं होंडा एलिवेट (Honda Elevate) की, जिसके नए वर्जन की टेस्टिंग भारत में हो रही है. होंडा इस मिडसाइज एसयूवी का नया अवतार इस साल के अंत तक लॉन्च कर सकती है. इस कार को कई बार टेस्टिंग में स्पॉट किया गया है. 

इसका टेस्ट म्यूल (टेस्टिंग वाली कार) कैमोफ्लॉज से ढका हुआ है. संभवतः कंपनी इस कार के डिजाइन, स्टाइलिंग और फीचर्स में अपग्रेड कर सकती है. मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में कंपटीशन काफी ज्यादा है और इसमें बने रहने के लिए होंडा को इस कार पर काफी काम करना होगा. 

फिलहाल होंडा एलिवेट अपने सेगमेंट की दूसरी कारों के मुकाबले काफी कमजोर प्रदर्शन कर रही है. Honda Elevate की मंथली सेल दो हजार से भी कम है. मई महीने में इस कार की 1224 यूनिट्स बिकी हैं, जो पिछले साल मई के मुकाबले 16 फीसदी कम है. यहां तक की टॉप सेलिंग मिडसाइज एसयूवी की लिस्ट में एलिवेट शीर्ष 10 तक में शामिल नहीं है. 

क्या कुछ नया हो सकता है? 

होंडा एलिवेट के कुछ स्पाई शॉट्स सामने आए हैं, जो कार में संभावित डिजाइन चेंज की ओर इशारा कर रहे हैं. इसके फ्रंट और रियर पोर्शन पर काफी ज्यादा कैमोफ्लॉज का इस्तेमाल किया गया है. वैसे कार के ओवरऑल शेप और साइज में बदलाव नहीं होगा. 

Advertisement

कंपनी इस कार में रिफ्रेश्ड फ्रंट ग्रिल, रिडिजाइन बंपर और अपडेटेड एलईडी लाइट्स जोड़ सकती है. इसके अलावा एलिवेट फेसलिफ्ट में रिवाइज्ड एलईडी टेल लैम्प्स मिल सकते हैं. कार में हमें नए एलॉय भी देखने को मिल सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 47KM माइलेज, ADV बाइक जैसा लुक, Honda लाया धांसू स्कूटर

होंडा SUV के लुक को पूरी तरह नहीं बदलेगी बल्कि एक नयापन देने के लिए जरूरी बदलाव कर सकती है. कार में अपराइट स्टांस, बड़ा ग्लास एरिया और मजबूत रोड प्रजेंस देने के लिए बदलाव किए जा सकते हैं. जिससे कार ज्यादा से ज्यादा यूजर्स का ध्यान खींच सके. 

नए फीचर्स दे सकती है कंपनी 

होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट की सबसे बड़ी हाइलाइट इसके फीचर्स का अपग्रेड होना होगा. मौजूदा मॉडल के साथ कई लोगों की शिकायत कम फीचर्स को लेकर होती है. रिपोर्ट्स की मानें, तो कंपनी इस कार में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एक अपडेटेड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक बेहतर ADAS पैकेज दे सकती है. 

यह भी पढ़ें: 22Km माइलेज, 172Km टॉप स्पीड, भारत आई Honda की दमदार SUV

इसके अलावा होंडा कार की अपहोल्स्ट्री को भी अपडेट कर सकती है. कार को प्रीमियम फील देने के लिए इसमें बेहतर इंटीरियर मैटेरियल का इस्तेमाल किया जा सकता है. कार के इंजन में कोई बदलाव होने की उम्मीद नहीं है. इसमें वहीं पुराना 1.5 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन मिलेगा. कार 6 स्पीड मैन्युअल और सीवीटी गियरबॉक्स के साथ आएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement