22 May 2026
By: Aajtak Auto
होंडा ने भारतीय बाजार में सिटी फेसलिफ्ट की लॉन्चिंग के साथ अपनी प्रीमियम एसयूवी को भी अनवील किया है. हम बात कर रहे हैं होंडा जेडआर-वी (Honda ZR-V) की.
Photo: hondacarindia.com
ये कार भारत में जल्द ही उपलब्ध होगी. भारत में ये कार सीबीयू रूप में इंपोर्ट होकर आएगी. कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है.
Photo: hondacarindia.com
फिलहाल कार को प्रीबुक किया जा सकता है और इसकी डिलीवरी जुलाई 2026 से शुरू होगी. ये कार हाइब्रिड इंजन के साथ आएगी.
Photo: hondacarindia.com
इसमें 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो डुअल मोटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम के साथ आएगा. ये 184 एचपी की पावर और 315 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है.
Photo: hondacarindia.com
कार सिर्फ 8 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. इसकी टॉप स्पीड 172 किलोमीटर प्रति घंटे की है.
Photo: hondacarindia.com
ये प्रीमियम एसयूवी 22.79 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज ऑफर करेगी. कार ग्लोबल एसयूवी स्टाइलिंग और क्लीन डिजाइन के साथ आएगी.
Photo: hondacarindia.com
इसमें फुल एलईडी हेडलाइट्स मिलेंगी, जो एल शेप डीआरएल्स के साथ आएगी. कार में ब्लैक ग्रिल, एयर वेंट वाले फ्रंट बंपर और ब्लैक लोअर पोर्शन मिलेगा.
Photo: hondacarindia.com
कार 18 इंच के एलॉय के साथ आएगी. इसमें कनेक्टेड टेललाइट्स नहीं मिलेंगी, जो आजकल हर कार में देखने को मिल जाती हैं.
Photo: hondacarindia.com
होंडा जेडआर-वी 4567 एमएम लंबी, 1840 एमएम चौड़ी और 1621 एमएम ऊंची है. व्हीलबेस 2655 एमएम है और इसमें 1313 लीटर का बूट स्पेस (दूसरी रो के फोल्ड होने पर) मिलेगा.
Photo: hondacarindia.com