47KM माइलेज, ADV बाइक जैसा लुक, Honda लाया धांसू स्कूटर 

12 June 2026

By: Aajtak Auto

एडवेंचर बाइक वाले लुक

होंडा (Honda) ने एक नया स्कूटर लॉन्च किया है, जो दमदार लुक और फीचर्स के साथ आता है. ये स्कूटर एडवेंजर व्हीकल वाले फीचर्स के साथ आता है. 

Phoot: autoby.jp

चीन में हुआ लॉन्च

हम बात कर रहे हैं होंडा होराइड 125 (Honda HooRide 125) की, जिसकी चीनी मार्केट में एंट्री हुई है. ये स्कूटर 125सीसी के इंजन के साथ आता है. 

Phoot: autoby.jp

125cc का इंजन मिलेगा

इसका डिजाइन अफ्रीका ट्विन बाइक से प्रेरित है. स्कूटर रग्ड लुक और एडवेंजर स्टाइलिंग के साथ आता है, जिसमें 125सीसी का इंजन मिलता है. 

Phoot: autoby.jp

माइलेज कितना है? 

कंपनी की मानें, तो ये स्कूटर 47.17 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज ऑफर करता है. यानी ज्यादा माइलेज और एडवेंचर वाला पूरा मजा. 

Phoot: autoby.jp

चीन में ही मिलेगा 

फिलहाल ये स्कूटर चीनी मार्केट में ही है. इसे खास चीन के हिसाब से बनाया गया है. इस स्कूटर को वुयांग होंडा ऑफर करता है. 

Phoot: autoby.jp

दो कंपनियों ने बनाया है

वुयांस होंडा, जापान की होंडा मोटर और चीन के ग्वांगझू ऑटोमोबाइल ग्रुप की पार्टनशिप में तैयार की गई है. ये कंपनी इलेक्ट्रिक और ICE दोनों ही व्हीकल बेचती है. 

Phoot: autoby.jp

ट्विन पॉड हेडलाइट्स

ये होंडा की एडीवी 160 का बेबी अवतार लगता है. इसमें रोबोटिक फेस मिलता है. स्कूटर ट्विन पॉड हेडलाइट्स, सी-शेप्ड एलईडी डीआरएल्स और बड़ी विंडस्क्रीन के साथ आता है.

Phoot: autoby.jp

8.2 लीटर का फ्यूल टैंक

ये पैटर्न रियर टेललाइट्स पर भी दिखता है. इसमें 8.2 लीटर फ्यूल टैंक मिलता है, जो फ्लोरबोर्ड पर है. इसके बूट में दो बड़े हेलमेट आ सकते हैं. 

Phoot: autoby.jp

कितनी है कीमत?

चीन में ये स्कूटर 12,980 युआन (लगभग 1.83 लाख रुपये) से 14,680 युआन (लगभग 2.07 लाख रुपये) की कीमत पर लॉन्च हुआ है. 

Phoot: autoby.jp

Read Next