scorecardresearch
 

दुनियाभर में बिकने वाली हर चौथी कार EV, इन देशों में सबसे ज्यादा डिमांड

दुनिया की सड़कों पर अब इलेक्ट्रिक कारें सिर्फ भविष्य नहीं, बल्कि तेजी से वर्तमान बनती जा रही हैं. इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री 2 करोड़ के पार पहुंच गई है. खास बात ये है कि 2025 में ग्लोबली बिकने वाली हर चौथी नई कार इलेक्ट्रिक है.

Advertisement
X
Skoda Epiq कंपनी की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है. (Representative Photo: Skoda)
Skoda Epiq कंपनी की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है. (Representative Photo: Skoda)

दुनियाभर में इलेक्ट्रिक कारों को अपनाने पर जोर दिया जा रहा है. अब इसका रिजल्ट भी सामने आता हुआ नजर आ रहा है. 2025 में बड़ी संख्या में लोगों ने इलेक्ट्रिक कारों को खरीदा है. इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी के लेटेस्ट ग्लोबल ईवी आउटलुक 2026 के मुताबिक, ग्लोबली इलेक्ट्रिक कारों की सेल 2025 में 20 फीसदी बढ़ी है. 

2025 में इलेक्ट्रिक कारों की सेल 2 करोड़ के पार पहुंच गई है. दुनियाभर में 2025 में बिकने वाली सभी कारों में 25 फीसदी इलेक्ट्रिक हैं. इसका ये भी मतलब है कि ग्लोबली बिकने वाली हर चौथी कार इलेक्ट्रिक है. ये ग्लोबल ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी सफलता है. 

बैटरी EV और प्लग-इन EV दोनों हैं शामिल

कुछ साल पहले तक लोग इलेक्ट्रिक कारों को चुनिंदा लोगों का साधन मान रहे थे. अब ये कारें मुख्य धारा का हिस्सा बन चुकी हैं और इनके वजूद को नकारा नहीं जा सकता है. हालांकि, इलेक्ट्रिक कारों का ये ट्रांजेक्शन हर मार्केट में एक जैसा नहीं है. कुछ मार्केट में इलेक्ट्रिक कारों की मांग अच्छी खासी बढ़ी है, जबकि कुछ में इनका मार्केट अभी शुरुआती चरण में है. 

यह भी पढ़ें: नज़र नहीं हटा पाएंगे! आ रही TATA की सस्ती फैमिली इलेक्ट्रिक कार

Advertisement

इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी के ग्लोबल ईवी आउटलुक 2026 में जिस 25 फीसदी डेटा की बात की गई है, उसमें बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल और प्लग-इन हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल दोनों ही शामिल हैं. 2025 में हुई कुल इलेक्ट्रिक कारों की सेल में 65 फीसदी बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल हैं. यानी जिन्हें चार्ज करके यूज किया जाता है. इसके अलावा 35 फीसदी में रेंज एक्टेंडर और प्लग-इन हाइब्रिड दोनों शामिल हैं. 

सबसे ज्यादा किन देशों में बिक रही EV

2025 में इलेक्ट्रिक व्हीकल की सेल में नॉर्वे सबसे ऊपर है. इस देश में बिकने वाली नई कारों में 97 फीसदी इलेक्ट्रिक हैं. इसके अलावा डेनमार्क, स्विडन, चीन और यूनाइटेड किंगडम ऐसे देश हैं, जहां आधी से ज्यादा बिकने वाली नई कारें इलेक्ट्रिक हैं. इन देशों में इलेक्ट्रिक कारों की सेल क्रमशः 71 फीसदी, 61 फीसदी, 53 फीसदी और 55 फीसदी है.

यह भी पढ़ें: 1 रुपये में 4KM, 45 हजार शुरुआती कीमत, ये हैं सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर

भारतीय बाजार की बात करें, तो यहां इलेक्ट्रिक वाहनों की सेल टू-व्हीलर और थ्री व्हीलर मार्केट में हुई है. भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट 2025 में रहा है. 2025 में देश में लगभग 13 करोड़ इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बिके हैं. वहीं थ्री-व्हीलर सेगमेंट में भारत दुनिया के सबसे बड़े मार्केट्स में से एक है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement