1 रुपये में 4KM, 45 हजार शुरुआती कीमत, ये हैं सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर

15 May 2026

By: Aajtak Auto

पेट्रोल हुआ महंगा 

15 मई की सुबह महंगाई का नया झटका लेकर आई. पेट्रोल की कीमतें 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ी हैं और आशंका है कि आने वाले दिनों में तेल और महंगा हो सकता है.

Photo: vidaworld.com

जेब पर बढ़ेगा भार

ऐसे में हर दिन बाइक या स्कूटर से सफर करने वालों की जेब पर सीधा असर पड़ना तय है. अब सवाल ये है कि बढ़ते पेट्रोल खर्च से बचने का रास्ता क्या है? 

Photo: vidaworld.com

पेट्रोल नहीं EV चुनें 

अगर आप नया स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो शायद अब पेट्रोल नहीं बल्कि इलेक्ट्रिक स्कूटर ज्यादा समझदारी वाला विकल्प साबित हो सकता है.

Photo: vidaworld.com

BaaS का मिलेगा फायदा

कम रनिंग कॉस्ट और बढ़ती फ्यूल कीमतों के बीच EV स्कूटर्स पर आप विचार कर सकते हैं. मार्केट में कई स्कूटर्स अब BaaS सर्विस के तहत आते हैं. 

Photo: vidaworld.com

1 रुपये में 4Km 

यानी इन स्कूटर्स में आपको बैटरी सब्सक्रिप्शन के तहत मिलेगी. वहीं इलेक्ट्रिक स्कूटर की औसत रनिंग कॉस्ट 1 रुपये में 4 किमी की आती है. 

Video: vidaworld.com

कितना है चार्जिंग खर्च? 

3kWh बैटरी वाले स्कूटर को चार्ज करने में लगभग 3 यूनिट बिजली खर्च होगी. 8 रुपये की दर से इसकी कीमत 24 रुपये होती है और रेंज आपको 100Km की मिलेगी.

Photo: atherenergy.com

45 हजार में मिलेगा 

Vida VX2 Go को आप 77,590 रुपये में खरीद सकते हैं. BaaS के तहत ये स्कूटर 44,990 रुपये में मिल जाएगा. इसमें 2.2kWh की बैटरी और 92Km की रेंज मिलती है.

Photo: vidaworld.com

थोड़ा महंगा ऑप्शन 

अगर आप इसके 3.4kWh वाले वेरिएंट पर जाएंगे, तो उसकी कीमत 60 हजार (BaaS) है. इसमें 142 किलोमीटर की रेंज मिलती है. 

Photo: vidaworld.com

50 हजार में TVS 

टीवीएस ऑर्बिटर का बास प्राइस 49,999 रुपये से शुरू होता है. इसका V1 वेरिएंट 86Km और V2 की 158Km रेंज ऑफर करता है. 

Photo: tvsmotor.com

Ola भी मिल रहा है 

इसके अलावा ओला S1X को आप 49,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं. 2kWh की बैटरी और 108Km की रेंज मिलेगी.

Photo: vidaworld.com

एथर का भरोसा

वहीं एथर के स्कूटर भी बीएएएस सर्विस के साथ मिलते हैं. रिज्टा की कीमत 75,999 रुपये से और एथर 450 की कीमत 84,341 रुपये से इस सर्विस के साथ शुरू होती है.

Photo: atherenergy.com

Read Next